sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
बिरसा आर्चरी अकादमी के प्रमुख तीरंदाज़ी कोच प्रकाश राम का चयन आगामी 31 अगस्त से 30 सिंतबर तक जूनियर, सब-जूनियर तीरंदाजों के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। कैडेट कंपाउंड कोच के तौर पर वे एक माह तक चलनेवाले प्रशिक्षण कैम्प में भविष्य के तीरंदाजों को प्रशिक्षित करेंगे। पता हो कि दो माह पहले प्रकाश राम भारतीय टीम के प्रशिक्षक के तौर पर विश्व कप टीम के साथ अमेरिका के दौरे पर भी गए थे।
वीमेन पावर बरकरार : चयनित छह तीरंदाजों में 5 बालिकायें
डबल ओलंपियन दीपिका कुमारी के गृह राज्य झारखंड की महिला तीरंदाजों का बोलबाला बरकरार है। जूनियर, सब-जूनियर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित छह तीरंदाजों में पांच बालिकाएँ सानिया शर्मा, बबिता कुमारी, मधुमिता, अंकित भगत और प्राची सिंह शामिल हैं। बालकों में एकमात्र सूरज सिंह ही जगह बनाने में कामयाब हुए।
राष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने में जुटी प्रशिक्षकों की नई पौध
झारखंड के खेल प्रशिक्षक अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान छोड़ने को बेताब दिख रहे हैं। तीरंदाज़ी में प्रकाश राम के अलावा हाल ही में कुश्ती के कोच बाबुल कुमार और प्रियंका कुमारी का चयन भी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत