sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रविवार की सुबह होटवार स्थित वेलोड्रम व एम्फीथिएटर के गोलचक्कर में रांची जिला साइकिलिंग संघ द्वारा जिला साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में JSSPS के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सचिव विनय विभाकर, कोच राम कुमार भट्ट, सह सचिव अंकित सुमन, अर्चना तथा तापस तिर्की ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और पाकुड़ में 7-8 सितंबर को होनेवाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दीं। प्रतियोगिता में रांची जिला के 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे
U/14 टाइम ट्रायल (बालक) प्रथम - अर्णव श्री, द्वितीय - नारायण महतो, तृतीय - विकास
U/14 टाइम ट्रायल (बालिका) प्रथम - श्वेता कुमारी, द्वितीय - सबीना कुमारी, तृतीय - नैंसी
U/14 मास स्टार्ट (बालक) प्रथम - शुभम कुमार, द्वितीय - अर्जुन, तृतीय - विकास
U/14 मास स्टार्ट (बालिका) प्रथम - तारा, द्वितीय - सिंधु लता, तृतीय - वीणा कुमारी
U/14 इंडियन साइकिल (बालक) प्रथम - दीपराज, द्वितीय - रंजीत महतो, तृतीय - रोशन खालको
U/14 इंडियन साइकिल (बालिका) प्रथम - मिनी हेम्ब्रम, द्वितीय - संजू, तृतीय - अंजलि एक्का
U/17 टाइम ट्रायल (बालक) प्रथम - प्रथम कुमार, द्वितीय - सुशांत, तृतीय - अभिषेक बलमुचू
U/19 इंडियन साइकिल (बालक) प्रथम - रोहित केशरिया, द्वितीय - अजय कुमार, तृतीय - रोहित
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत