Sports Jharkhand
TTML की चपेट में JSSPS, LMC के पदाधिकारियों को मिल रहा विदेश दौरे का ऑफर !
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:09:48

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी (JSSPS) में ताबड़तोड़ तेल मालिश (TTML) का नया दौर चल पड़ा है। JSSPS का एक प्रशिक्षक इस कला का माहिर खिलाड़ी है और इसका परिचय दिल्ली से आने वाले पत्र बयां कर रहे हैं। किसी को अगस्त माह में ईरान में होनेवाली एशियन स्कूल गेम्स में जाने का ऑफर मिल रहा है तो किसी को एशियाड के दौरान जकार्ता और पालेमबैंग जाने का ऑफर। किसी को टीम का मैनेजर बनने का ऑफर मिल रहा है तो किसी को दर्शक के रूप में मैच देखने का। 


विदेश भ्रमण के ऐसे तमगे लेकर गुलाटी मारते हैं स्वयंभू जानकार

टीम का मैनेजर और मालिसिया (मालिश करनेवाला) बनकर झारखंड के कई स्वयंभू खेल के जानकार की ग़ुलाटियों से झारखंड का खेल परिवार पहले से ही दो-चार है। अब LMC से जुड़े एक पदाधिकारी जिन्हे खेल की उतनी ही जानकारी है जितना बंदर और अदरख का याराना। सब कुछ ठीक रहा तो वे अब कुश्ती टीम के मैनेजर बनकर विदेश भ्रमण पर जाएंगे। झारखंड का खेल ऐसे ही बढ़ता है। कुछ खेल ऐसे हैं जिनमें खिलाड़ियों से ज्यादा झारखंड के अधिकारी-पदाधिकारी विदेश भ्रमण पर गए हैं।


ऑफर की मॉड्स ऑपरेंडी का इतिहास झारखंड में पुराना है

झारखंड में खेल से जुड़े सरकारी व अर्द्ध सरकारी अधिकारियों को खेल पर्यटन पर भेजे जाने का काला अध्याय काफी पुराना है। इस तरह के कृत्य का सिर्फ एक मकसद होता है अधिकारियों को ऑब्लाइज़ड कर अपना उल्लू सीधा करना। पिछले 18 वर्षों में इन्हीं गुणों की बदौलत कई खेल प्रशासक फर्श से अर्श पर पहुंच गए हैं और कई ताक में बैठे हैं। ऐसे ही प्रस्तावों पर झारखंड के पूर्व खेल मंत्री व मुख्य सचिव तक विदेश भ्रमण कर आये। विभागीय अधिकारियों ने भी इसका खूब लाभ उठाया।