Sports Jharkhand
बदल रहा जेएससीए ! पहले एक पर भी आफत, अबकी बार डबल बोनांजा !
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:28:16

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जेएससीए की कुख्यात कार्यप्रणाली हमेशा से चर्चा का विषय बनी रही है, लेकिन अब काफी कुछ बदल रहा है ! सुनकर आपको भी आश्चर्य लग रहा होगा कि जब केबिन नहीं बदला तो संस्कृति कैसे बदल रही है ! तो गौर फरमाइये जहां पहले कई आजीवन सदस्यों (जिसमें कई पूर्व रणजी खिलाड़ी भी शामिल हैं) को निकाले जाने के साल भर बाद पता चलता था कि वे अब जेएससीए के सदस्य नहीं रहे, वहीं अब जेएससीए अपने सदस्यों को निकाले जाने से पहले दो-दो नोटिस भेज रहा है ? जी हां डबल बोनांजां ! यही सच है। जेएससीए ने एक दर्जन से ज्यादा आजीवन सदस्यों को सचिव के हस्ताक्षर से जारी दो-दो नोटिस भेजे हैं। आलाकमान के आदेश पर निजी कुरियर एजेंसी और सरकारी स्पीड पोस्ट से दो अलग-अलग नोटिस भेजे गए हैं। 

बदलाव या निकालने की बेचैनी !

जेएससीए की राजनीति को देखने, समझने व भुगतने वालों की मानें तो दो-दो नोटिस भेजे जाने कोे जेएससीए की कार्य संस्कृति में आ रहे बदलाव के तौर पर देखना मूर्खता से ज्यादा कुछ भी नहीं। ये उन सदस्यों को निकालने की बेचैनी में किया गया कृत्य है जो लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के आलोक में जेएससीए में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करते आ रहे हैं।  

1477/2016 का डर तो नहीं !

पता हो कि अंडर सर्टिफिकेट आॅफ पोस्टिंग के दुरूपयोग से जुड़े हुए मामले में जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चैधरी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व सचिव राजेश वर्मा बाॅबी के खिलाफ कोर्ट ने काॅग्जिनेंस ले लिया है (वाद संख्या 1477/2016)। शायद इसी का डर हो कि जेएससीए सचिव ने इस बार एक की बजाय दो-दो नोटिस भेज दिया है ?