Sports Jharkhand
प्रियंका ने 6.01 मीटर की कूद के साथ जीता रजत पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:14:44
sportsjharkhand.com टीम

रांची

प्रियंका केरकेट्टा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हो रहे 57वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लंबी कूद स्पर्धा का रजत पदक 6.01 मीटर की कूद के साथ जीता। सीनियर वर्ग में पहली बार भाग लेते हुए प्रियंका ने रजत पदक जीता। पता हो कि जूनियर स्तर पर इस साल प्रियंका का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। प्रियंका ने पहले ही प्रयास में 6.01 मीटर की कूद लगाई लेकिन आगे की कूद में वे इसे सुधार नही पाई और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। लंबी कूद का स्वर्ण केरल की नीना ने 6.29 मीटर की कूद के साथ जीता। खास बात ये रही कि नीना ने सभी प्रयास में प्रियंका से ज्यादा लंबी कूद लगाई।