Sports Jharkhand
ओपन हॉकी प्रतियोगिता : नवल टाटा अकादमी के जीता खिताब 
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:31:04

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर


जीत पाहन भेंगरा व दीपक सोरेंग के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नवल टाटा अकादमी ने भारत मुंडा समाज A को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। जीत पाहन और दीपक ने दो-दो गोल किये जबकि साइमन बोदरा, जुनुल पूर्ती, बुधु मुंडा व सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल दागा। जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (JSA) के तत्वावधान में 20 अगस्त से खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इस्माइल टोप्पो को, सर्वोच्च स्कोरर का पुरस्कार साइमन बोदरा को और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार लादूरा पूर्ती को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ISWPL के MD नीरज कांत व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के मध्य पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, अविनाश कुमार, बिनोद सिंह, जी एम शरण, संजय मिश्रा, हसन इमाम समेत हॉकी सब कमिटी के सदस्य मौजूद रहे।