sportsjharkhand.com टीम रांची पाकुड़/रांची
आगामी 7 व 8 सितंबर को पाकुड़ में राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गई। पाकुड़ में पहली बार राज्य स्तरीय साईकलिंग प्रतियोगिता के आयोजन होने से उत्साह का माहौल है इसलिए आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागी तथा 50 तकनीकी अधिकारियों के आने की संभावना है। सभी के आवासन व भोजन को लेकर भी चर्चा की गई। प्रतियोगिता 7 सितंबर को संध्या 4 बजे से शुरू होगी और 8 सितंबर को शाम में समाप्त होगी। आयोजन समिति ने अपने स्तर से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आनेवाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000 रुपये, 3000 रुपये व 2000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में देने का निर्णय भी लिया है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। पाकुड़ जिले से जो भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक हैं वे 5 सितंबर तक मात्र 100 रुपये जमा करा अपना निबंधन करा सकते हैं। विशेष जानकारी लेने के लिए मो. नंबर 7352127459 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया था पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ व जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सुजीत विद्यार्थी, अभिषेक पांडे अनिल कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, कृष्ण कुमार, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, जय देव मंडल, सुमंतो दास, भोला कुमार दास, सुभान सोरेन समेत जिला साइकिलिंग संघ तथा जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
निम्नलिखित प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
सीनियर मैन
1.रेसिंग साइकिल 10 किलोमीटर
2. रेसिंग साइकिल 15 किलोमीटर
3.इंडियन साइकिल 10 किलोमीटर
जूनियर बालक
1. रेसिंग साइकिल 10 किलोमीटर
2.रेसिंग साइकिल 15 किलोमीटर
3.इंडियन साइकिल 10 किलोमीटर
सब जूनियर बालक
1. रेसिंग साइकिल 7 किलोमीटर
2. इंडियन साइकिल 7 किलोमीटर
यूथ बालक
1.रेसिंग साइकिल 7 किलोमीटर
2.रेसिंग साइकिल 10 किलोमीटर
3. इंडियन साइकिल 5 किलोमीटर
बालिका/महिला वर्ग
सीनियर( महिला )
1.रेसिंग साइकिल 8 किलो मीटर
2.रेसिंग साइकिल 10 किलोमीटर
3.इंडियन साइकिल 8 किलोमीटर
जूनियर बालिका
1. रेसिंग साइकिल 8 किलोमीटर
2. रेसिंग साइकिल 10 किलोमीटर
3. इंडियन साइकिल 8 किलोमीटर
सब जूनियर (बालिका)
1.रेसिंग साइकिल 5 किलोमीट
2.रेसिंग साइकिल 8 किलोमीटर
3. इंडियन साइकिल 8 किलोमीटर
यूथ (बालिका)
1.रेसिंग साइकिल 5 किलो मीटर
2.रेसिंग साइकिल 8 किलोमीटर
3. इंडियन साइकिल 5 किलोमीटर
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत