sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
खबर के साथ जो तस्वीर दी गयी है, उसे कृप्या ध्यान से देखें। पहली तस्वीर सूखे हुए पेड़ की है जो लगभग डेढ़ साल पुरानी है और दूसरी तस्वीर एक नए नवेले पौधे की है जो पेड़ बनने की हसरतें पाल रहा है। पहली तस्वीर में दिख रहा पेड़ मोमेंटम झारखंड के आयोजन के बाद मार्च 2017 के दूसरे पखवाड़े में मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के एक गेट के साथ जमिंदोज हुआ था। आपके काबिल अफसर 16 माह में ना तो सूखा हुआ पेड़ हटा पाए हैं ना ही गेट की मरम्मत। दूसरी तस्वीर में एथलेटिक्स ट्रैक पर उग आए इस पौधे को भी आपके ही काबिल अफसरों ने कंक्रीट का सीना फाड़कर बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। आपके काबिल अफसरों ने अगर अपनी अद्भूत अकर्मण्यता व कुख्यात कार्यशैली का खाद-बीज न डाला होता तो ये पौधा शायद ही कंक्रीट का सीना फाड़कर खुले आसमान मंे सांस लेने को बाहर आ पाता। और आप जब गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खेल अकादमी का काम देख रहे इन काबिल अफसरों की तारिफ कर रहे थे तो हम ये सोचने पर मजबूर हो रहे थे कि अपने बाॅस के आंखों में धुल झोंकने की ये कला आपके काबिल अफसरों से सीखी कहां से ?
शनिवार को सीएमडी ने स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का किया मुआयना
शनिवार को सीसीएल सीएमडी अपने अफसरों की काबिलियत और कर्मठता का जायजा लेने खुद स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स पहुंचे। खेल अकादमी के स्पोर्ट्स कैडेट्स की तालियों की गड़गड़ाहट सुनने और भाषण देने के बाद सीएमडी ने एक-एक स्टेडियम का उन्होंने जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देष भी दिए। सीएमडी ने अपने अफसरों को स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के मेंटेनेंस का काम दुरूस्त करने के लिए एक माह का वक्त दिया है।
...जब जागो तभी सवेरा
दो दिनों तक sportsjharkhand.com में छपी खबरों पर सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह जी ने शुक्रवार को संज्ञान लिया था और अपने तीन अफसरों को sportsjharkhand.com से बात कर मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के मेंटेनेंस में बरती जा रही शिथिलता को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया था। सीसीएल के तीन अफसरों में से दो ने sportsjharkhand.com संपर्क साधा और मुलाकात के लिए समय देने का आग्रह किया और कहा कि हम तीनों आपसे विमर्श कर मेंटेनेंस के कार्य में सकारात्मक पहल करना चाहते हैं। sportsjharkhand.com ने तय समय पर मुलाकात इस शर्त के साथ कि तीन में से एक काबिल अफसर बैठक के दौरान अपना चेहरा ना दिखाएं। गोपाल सिंह जी आपका शुक्रिया कि दो दिनों तक स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की दुदर्शा से जुड़ी खबरों के बाद आप देर से ही जागे तो सही।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत