sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
JSCA स्टेडियम परिसर में रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) की एजीएम में पिछले साल सुपर डिवीजन टीम में निबंधन नहीं करानेवाली SAIL की टीम को नियमों से परे जाकर सुपर डिवीजन में ही बरकरार रखने के फैसले पर सहमति जता दी है। पता हो कि RDCA कार्यकारिणी समिति ने 12 सितंबर को ही SAIL को बनाए रखने की अनुमति सशर्त दे दी थी। शर्त यही रखा गया है कि टीम लंबे समय तक RDCA से जुड़ी हुई हो और उसकी टीम में 3 वर्तमान रणजी खिलाड़ी शामिल हों। रविवार की शाम हुई इस बैठक में RDCA की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 60 से ज्यादा क्लबों के प्रतिनिधि और सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष अविनाश कुमार, चेयरमैन अमिताभ चैधरी, कार्यकारी अध्यक्ष एन होदा समेत कार्यकारिणी समिति के ज्यादातर सदस्य भी बैठक में शामिल रहे।
3 रणजी खिलाड़ी लाईये, सुपर डिवीजन खेलिए !
RDCA ने सेल को जिन शर्तों पर अनुमति दी है, उससे कई प्रश्न उठ खडे़े हुए हैं। अब CCL जैसी टीम अगर तीन वर्तमान रणजी खिलाड़ियों के साथ अपना दावा पेश करती है तो RDCA के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। क्योंकि CCL सभी मापदंडों को पूरा करती है सिर्फ उसे तीन रणजी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना होगा।
क्लब से जुड़े लोग सचिव बन सकते हैं, लेकिन चयनकर्ता नहीं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार RDCA ने यह फैसला लिया है कि वैसे पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जो क्लब से जुड़े होंगे उन्हें चयनकर्ता नहीं बनाया जाएगा। इसी को आधार बनाते हुए 2016-17 में चयनकर्ता रहे कई पूर्व खिलाड़ियों को बाहर का रास्त दिखा दिया गया है। लेकिन मो. वसीम जो कि खुद क्लब से जुड़े हैं वे सभी चयन समितियों के पदेन सदस्य बने रहेंगे। आश्चर्य की बात है कि क्लब से जुड़े लोग RDCA के सचिव, सह सचिव और अन्य पदों की शोभा बढ़ा सकते हैं लेकिन अन्य लोग चयनकर्ता भी नहीं बन सकते।
RDCA सचिव मो. वसीम से सीधी बात
SJ : एजीएम में क्या क्या निर्णय लिये गए ?
वसीम: इस साल से बाहर के खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिर्फ बिहार और झारखंड के खिलाड़ी ही जिला क्रिकेट में खेल पाएंगे। सभी खिलाड़ियों को निबंधन के वक्त आधार देना अनिवार्य कर दिया गया है।
SJ : इस साल का सत्र कबसे शुरू होगा ?
वसीम: 10 अक्टूबर तक सभी टीमों और खिलाड़ियों का निबंधन होगा। इसके बाद टूर्नामेंट कमिटी की बैठक में अंतिम निर्णय होगा, लेकिन अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में जिला लीग शुरू हो जाएगा।
SJ : नियमों से परे SAIL को सुपर डिवीजन में बनाये रखने का निर्णय किसके दवाब में लिया गया ?
वसीम: RDCA कार्यकारिणी समिति ने ये फैसला 12 सितंबर को लिया था। मूल उद्देश्य ये है कि जिन्होंने जिला और राज्य क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है, उनके लिए नियमों में थोड़ी शिथिलता बरती गयी है।
SJ : आपके तय नियमों के अनुसार CCL और अन्य संस्थान भी दावा कर सकते हैं ?
वसीम: अगर CCL और अन्य संस्थानों का इस तरह का निवेदन/आवेदन आएगा तो कार्यकारिणी समिति इस पर फैसला लेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत