Sports Jharkhand
वेटरन अंतरराष्ट्रीय एथलिट विश्वासी टोपनो का निधन
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:04:37

sportsjharkhand.com टीम

रांची

वेटरन अंतरराष्ट्रीय एथलीट विश्वासी टोपनो का गुरुवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। HEC से रिटायर होने के बाद विश्वासी बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी में बेटी व दामाद के साथ रह रही थी। युवावस्था में इंडियन स्कूल टूर्नामेंट और आल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिनिधित्व करनेवाली विश्वासी रिटायरमेंट के बाद भी एथलेटिक्स से जुड़ी रहीं और वेटरन एथलिट के तौर पर 5 बार विदेशों में जाकर कई मैडल जीते। विश्वासी के निधन पर एथलेटिक्स और अन्य खेलों से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।