sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड के अनुकूल राय की कप्तानी में पूर्वी क्षेत्र अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। इस टीम में कप्तान अनुकूल राय समेत झारखंड के छह खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अनुकुल के अतिरिक्त विवेक आंनद तिवारी, पंकज यादव, श्रेष्ठ सागर, अतुल सिंह सुरवार और विकास विशाल को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई अंडर-19 इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 24 अक्तूबर से बेंगलूरू में होनी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये झारखंड के छह खिलाड़ी शनिवार को बेंगलूरू के लिये रवाना हो गये। टीम का प्रशिक्षक झारखंड के पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी व अंडर-19 क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक एसएस राव को बनाया गया है।
झारखंड ने कप्तानी छिनी, पूर्वी क्षेत्र ने बरकरार रखी
U 19 के पिछले सत्र में अनुकूल झारखंड और पूर्वी क्षेत्र के कप्तान नियुक्त किये गए थे। झारखंड ने उन्हें इस बार कप्तानी से हटा कर JSCA के एक पदाधिकारी के लाडले खिलाड़ी को कप्तानी सौंप दी। मामला मीडिया में ना आए इसलिए टीम की घोषणा की जानकारी जानबूझकर मीडिया को भी नहीं दी गई। सीधे टीम उतार दिया गया। झारखंड ने भले ही अनुकूल को कप्तान के योग्य नही समझा हो लेकिन 4 मैच में 16 विकेट लेकर एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी योग्यता साबित की, और इसी की बदौलत पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी भी बरकरार रखी गई।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत