sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग एवं जिला प्रशासन, साहिबगंज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में पाकुड़ ने बालिका वर्ग व बालक वर्ग में साहिबगंज की टीम विजेता बनी। राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में पाकुड़ की टीम ने 6 अंक हासिल किए वहीं बालक वर्ग में साहिबगंज 4 अंको के साथ विजेता बना।
विजेता एवं उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पी जनार्दन समेत जिला के वरीय अधिकारियों ने विजयी टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया। विजयी टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं 50 हज़ार रुपये, उपविजेता को ट्रॉफी, मेडल एवं 25 हज़ार रुपये की राशि के साथ पुरस्कृत किया गया। विजयी टीम 3 से 5 अक्टूबर तक रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी प्रभात शंकर समेत जिला के वरीय पदाधिकारी व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, कोच सह प्रतियोगिता समन्वयक योगेश यादव समेत कई खेल प्रशासक व समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
परिणाम
बालक वर्ग
विजेता : साहिबगंज
उपविजेता : पाकुड़
बालिका वर्ग
विजेता : पाकुड़
उपविजेता : गोड्डा
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत