sportsjharkhand.com टीम रांची देवघर/रांची
U-13 एवं U-15 बालक-बालिका दो दिवसिय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सूबे के मंत्री राज पलिवार जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। गर्ल्स सिंगल अंडर 13 के सेमीफाइनल में साराह शर्मा-पूर्वी सिंहभूम, सहवी सेठ-देवघर, वैभवि मान-धनबाद ने अपनी जगह पक्की की जबकि अंडर 15 बालिका वर्ग में आध्या सिंह-पूर्वी सिंहभूम, प्रांजल कुमारी-गिरिडीह, वैभवि मान-धनबाद व साराह शर्मा-पूर्वी सिंहभूम ने अपनी जगह पक्की की। बालक वर्ग अंडर 15 सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में नीरज केशरी-रांची, अमान रहमान-रांची, रूपेश राज-पूर्वी सिंहभूम, उत्सव कुमार-देवघर और सुजल रक्षित-धनबाद ने प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में माननीय श्रम मंत्री के अलावा प्रशिक्षु आईएएस हेमंत सत्ती, संजय मिश्रा, रामनन्दन, राकेश करमेह, झारखंड बैडमिंटन संघ के रवि सिंह, जवाहर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, रवि ठाकुर, धर्मेन्द्र देव, नवीन शर्मा, कृष्णा कुमार बर्णवाल, कनिष्क कश्यप, पंकज चौधरी, अमरेश राज, राकेश, अंकेश कुमार आदि उपस्थिति थे। मंगलवार की शाम 5 बजे प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत