sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रोहतक (हरियाणा) में खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने एक स्वर्ण समेत 3 पदक जीते। शनिवार को अंडर 14 बालक में होटवार डे बोर्डिंग सेंटर के धीरज कुमार पहाड़ी (कोच : अरविंद सिंह) ने 11.35 सेकेंड के साथ देश के सबसे तेज धावक बन स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में SAI पदमा के राहुल यादव (कोच : शांतनु मजुमदार) 11.59 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं 600 मीटर में साहेबगंज आवासीय सेंटर के प्रेम हांसदा (कोच : योगेश प्रसाद यादव) ने 1 मिनट 26.71 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, उपनिदेशक संदीप दोराय बूरू, अवर सचिव वेद रत्न मोहन, उमा शंकर जायसवाल, कोच अरविंद सिंह, तर्सियुस कुजूर, शांतनु मजूमदार, जगन टोपनो, योगेश यादव, बिनोद सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों व टीम मैनेजर बिट्टू झा समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत