sportsjharkhand.com टीम रांची 14 दिसंबर को चुनाव-AGM से पहले 29 नवंबर को IOA का SGM
रांची
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का चुनाव हो और उसमें टर्न एवं ट्विस्ट ना हो ऐसा हो सकता है क्या ? नही ना ! तो इस बार ऐसा कैसे हो सकता है ? IOA चुनाव की घोषणा हो चुकी है और महासचिव राजीव मेहता के हस्ताक्षर से 14 नवंबर को जारी पत्र में चुनाव आयोग और नामांकन से लेकर मतदान-मतगणना तक की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। लेकिन इसी बीच कुछ उलझे मसलों को सुलझाने के लिए 29 नवंबर को 2 बजे तक नामांकन करने के आखिरी वक्त से ठीक तीन घंटे पहले 11 बजे IOA की SGM आयोजित की गयी है। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार नरेन्द्र बात्रा के नामांकन में आनेवाली तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए ही इस SGM का आयोजन किया गया है।
नरेन्द्र बात्रा के लिए क्लाॅज XI (1) C बना गले की फांस
लगभग दो साल के निलंबन के बाद IOC ने 8 दिसंबर 2013 को IOA के संविधान को मान्यता दी उसके क्लाॅज XI (1) C को लेकर ही अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार नरेन्द्र बात्रा की सांस अटकी हुई है। क्लाॅज कहता है However it shall be mandatory requirment for elections to the Posts of President and Secretary General that only those members, who had held the office and were members in the preceding Executive Council of the IOA, shall be eligible to contest the elections.इसमें preceding शब्द काफी महत्वपूर्ण है, इस शब्द की व्याख्या के लिए ही SGM का आयोजन किया जा रहा है।
सर्वसम्मति से चुने जाएंगे पदाधिकारी !
IOA के सूत्रों की मानें तो 9 नवंबर को चेन्नई में कार्यकारिणी समिति की बैठक में अध्यक्ष एन रामचंद्रन के हथियार डाल देने के बाद चुनाव में बात्रा-मेहता गुट के सामने किसी दूसरे गुट के सामने आने के आसार कम दिख रहे हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी समिति के 29 सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाएं। 29 नवंबर को 2 बजे पूरी तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है।
ओलंपिक भवन में होगा एसजीएम, चुनाव-एजीएम
चुनाव की सारी प्रक्रियाएं दिल्ली के कुतूब इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्यालय ओलंपिक भवन में होंगी। ओलंपिक भवन में ही 29 नवंबर को SGM का भी आयोजन किया जा रहा है। 14 दिसंबर को चुनाव और AGM भी यहीं पर होना है। काफी दिनों बाद दिल्ली के ओलंपिक भवन में इतनी रौनक देखने को मिलेगी। खेल संघों, राज्य ओलंपिक संघों समेत सभी संघों को 24 नवंबर तक चुनाव में भाग लेनेवाले अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने का निर्देश दिया गया है।
आरके आनंद बने किंग मेकर
दस्तावेजों में जब तकनीकी अड़चने आती हैं तो वकील की बल्ले-बल्ले हो जाती है, ऐसी ही कुछ परिस्थितियों का निर्माण IOA चुनाव और अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के साथ हो गया है। इस परिस्थिति में दिल्ली निवासी झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर के आनंद सभी के तारणहार की भूमिका में आ गये हैं। चेन्नई में 9 नवंबर की बैठक को अपने तर्कों से IOA को हाइजैक करनेवाले आनंद अचानक किंग मेकर की भूमिका में सामने आ गये हैं।
एस के मेंदिरत्ता बने रिटर्निंग आॅफिसर
चुनाव में आरके के आनंद के दबदबे का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि IOA चुनाव के लिए एस के मेंदिरत्ता को रिटर्निंग आॅफिसर बनाया गया है, ये वही मेंदिरत्ता हैं जिन्होंने दिल्ली में रहते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करते हुए 27 मई को रांची में जेओए का चुनाव कराया था।
IOA चुनाव का कार्यक्रम
26 नवंबर: इलेक्ट्रोरल काॅलेज का प्रकाशन
27 नवंबर: नामांकन शुरू
29 नवंबर: नामांकन की आखिरी तिथि
30 नवंबर: नामांकन करनेवालों के नाम का प्रकाशन
4 दिसंबर: नामांकन पत्रों की जांच
5 दिसंबर: वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन
7 दिसंबर: नाम वापस लेने की आखिरी तिथि
8 दिसंबर: प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
14 दिसंबर: जरूरत पड़ने पर मतदान व मतगणना
IOA चुनाव आयोग का गठन
1.रिटायर्ड जस्टिस आर एस सोढ़ी
2.रिटायर्ड जस्टिस एम आर कालिया
3.रिटायर्ड जस्टिस एस एम सापरा
रिजर्व मेंबर
1.रिटायर्ड जस्टिस उषा मेहता
2.रिटायर्ड जस्टिस अरूणा सुरेश
रिटर्निंग आॅफिसर
1.एस के मेंदिरत्ता, सलाहकार, चुनाव आयोग
सदस्य
1.रणधीर सिंह, सदस्य अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ
2.जी एस मंढेर
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत