Sports Jharkhand
मेंटेनेंस की खुशी में सिंथेटिक ट्रैक के नीचे से निकल आया पौधा !
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:06:54

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

जेएसएसपीएस में कार्यरत सीसीएल के कारिंदो और उनके द्वारा नियुक्त कंपनियों ने होटवार स्थित मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स की देखरेख इतनी संजीदगी से की है कि सिंथेटिक ट्रैक के नीचे से कुछ पौधे अपने आप को रोक नहीं पाए। कुछ जंगली पौधे सिंथेटिक ट्रैक के नीचे कंक्रिट से बाहर निकल कर (देखें तस्वीर) मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स की दुदशा को निहारने के लिए अवतरित हो गए हैं। पौधों के बाहर आने से सिंथेटिक ट्रैक कंक्रिट से थोड़ा उपर उठ चुका है और मरने से पहले हांफने की स्थिति में आ चुका है। ये तस्वीर है मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स स्थित अभ्यास सिंथेटिक ट्रैक की। 8 लेन के ट्रैक के बगल में स्थित लांग चंप पीट की हालत और भी खराब है। सिंथेटिक ट्रैक कई जगहों से उजड़ गया है और खुद के निर्वाण के लिए अपने कर्ता-धर्ताओं से गुहार लगा रहा है (देखें तस्वीर)। स्टेडियमों की देख रेख इस तरह की हो तो कोई आश्चर्य नहीं कि स्वयं महादेव भी प्रकट हो जाएं ! ठीक वैसे ही जैसे कि कांके डैम के मेंटेनेंस को देखकर उसके मुहाने पर एक पखवाड़े पहले हुआ था। 

करोड़ों में है सालाना रखरखाव का बजट

ये स्थिति तब है जब सरकार और सीसीएल दोनों मिलकर लगभग 15 करोड़ रुपये सालाना (2017-18 के प्रस्तावित बजट के अनुसार) स्टेडियमों व अन्य संसाधनों के रखरखाव पर खर्च किया जा रहा है। यही नहीं 2015 से 2017 के दौरान लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियमों व अन्य संसाधनों का पुर्नरूद्धार किया गया था। पैसे कहां और किस जगह के पुर्नरूद्धार पर खर्च हो गए ये तो पता नहीं लेकिन देख रेख का जिम्मा संभाल रहे एक शख्स करोड़ी फ्लैट के मालिक हो गए और दूसरे शख्स जमीन के धंधा में कूद गए हैं और देखते ही देखते तीन वर्षों में करोड़ों के आसामी बन गए।