sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
आगामी 22 दिसंबर को भारतीय तीरंदाज़ी संघ (AAI) के होनेवाले चुनाव में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कार्यसमिति समिति का एक सदस्य के पद पर पूर्व राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज ही चुने जाएंगे। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमिटी के एक तिहाई सदस्यों का तीरंदाज होना भी अनिवार्य किया गया है। एग्जीक्यूटिव कमिटी में कुल 11 पदों के लिए चुनाव होने हैं जिनमे से कम से कम चार पद राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों के लिए आरक्षित होगा। प्रशासक सह चुनाव पदाधिकारी डॉ एस वाई कुरैशी ने उपरोक्त तीन पदों को सिर्फ और सिर्फ पूर्व तीरंदाजों के लिए आरक्षित करने संबंधी आदेश दिया है जिसमें से उपाध्यक्ष का पद महिला तीरंदाजों के लिए आरक्षित होगा। अन्य किसी भी पद के लिए पूर्व तीरंदाज अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वो स्वतंत्र हैं। सर्वोच्च न्यायालय व दिल्ली उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्देशों पर होनेवाले AAI के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू होनी है। मतदान 22 दिसंबर को होगा और उसी दिन मतों की गिनती होगी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों ने प्रशासक सह चुनाव पदाधिकारी डॉ एस वाई कुरैशी द्वारा लिए गए निर्णय का खुले दिल से स्वागत किया है और कहा है कि AAI देश का पहला फेडरेशन होगा जहां पूर्व खिलाड़ी नीतियां बनाने और उसे लगाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस फैसले का स्वागत करनेवालों में लिम्बाराम, संजीव सिंह, सत्यदेव प्रसाद, लाल राम सांगा, राजिंदर गुनिया, पूर्णिमा महतो, धुलचंद, श्यामलाल, स्कलजंग दोराई, डोला बनर्जी, तीरा सामंत, रूमा राउत, रजत हलदर, चेकरोवोलु, रीना कुमारी, कृष्ण घटकदास, गौतम सिंह, रॉबिन हांसदा, सोमाई मुर्मू, चुगदा शेरपा समेत कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।
पूर्व खिलाड़ियों ने खेल प्रशासन व प्रशिक्षण में खुद का लोहा मनवाया है
खेलने के दौरान तकनीकी बारीकियां, शारिरिक संरचना, मैच टेम्परामेंट, बिग मैच प्रेपरेशन, खेल प्रशासन के फायदे-नुकसान से पूर्व खिलाड़ी अवगत होते हैं। जिसका फायदा नियमों को बनाने, उसे लागू करने व प्रशिक्षण के दौरान ये अनुभव काफी कारगर होता है। प्रकाश पादुकोण अकादमी, टाटा आर्चरी अकादमी, गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, पी टी ऊषा एथलेटिक्स अकादमी, मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी, जसपाल राणा शूटिंग अकादमी, सतपाल सिंह की कुश्ती अकादमी की सफलता पूर्व खिलाड़ियों के परिश्रम का ही फल है।
ये ऐतिहासिक पहल है, अपवादों को छोड़ दें तो संभवतः पहली बार ऐसा होगा कि एक खिलाड़ी ही दूसरे खिलाड़ी के लिए नियमों को बनाएगा और लागू भी कराएगा। इससे लांग टर्म में सिर्फ और सिर्फ तीरंदाज़ी और युवा तीरंदाजों को ही लाभ होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि इस फैसले के बाद पूर्व खिलाड़ियों को नौकरी देनेवाले कॉरपोरेट घराने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों के सहयोग के लिए आगे आएंगे क्योंकि ऐसे घरानों के अटूट प्यार खिलाड़ियों को मिलता रहा है।
संजीव कुमार सिंह
अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत