sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
ऑस्ट्रेलिया से विशेष तौर पर मंगाए गए टर्फ पर बिखरे दारू-बियर की बॉटल और चखने बताने के लिए काफी हैं कि खेल का मंदिर अब खिलाड़ियों के हाथों में बॉल की जगह पार्टीजादों की मौज-मस्ती से गुलजार हो रहा है। तस्वीरें बताती हैं कि लाखों-करोड़ों के टर्फ पर अंगूर की बेटियों के मुरीद बड़ी संख्या में जुटे थे। अंगूर की बेटी के आगोश में आने के बाद पार्टिजादों ने टर्फ को भी जाम से दो-चार कर दिया। मैट के कवर होने के बावजूद टर्फ पर अंगूर की बेटी ने अपने निशान यहां-वहां चारों ओर बिखेर दिए। बोतले मुख्य मंच से लेकर प्रवेश द्वार और बाहर के प्लेइंग एरिया तक बिखरी हुई हैं। लॉन बॉल की जगह स्टेडियम में बिखरे बॉटल खेल की असली तस्वीर बयां कर रहे हैं। खबर के साथ दी गईं तस्वीरें सोमवार की सुबह नामकुम स्थित लॉन बॉल स्टेडियम की हैं। पता हो कि आगामी 10 से 12 फरवरी तक इसी स्टेडियम में स्टेट गेम्स के तहत लॉन बॉल के मैच होने हैं।
पार्टी के लिए 25 से 27 तक अभ्यास बंद करने का था आदेश !
लॉन बॉल स्टेडियम में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास के लिए जुटते हैं। झारखंड स्टेट गेम्स के लांचिंग समारोह के नाम पर 25 से 27 जनवरी तक अभ्यास बंद रखने का आदेश सुनाया गया था। सोमवार की सुबह जब कुछ लोग स्टेडियम पहुंचे तो तस्वीरें सामने आई। अभ्यास बंद कर स्टेडियम को पार्टी के लिए किसी दूसरे को आवंटित करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।
बुकिंग किसने और क्यों कि ?
स्टेडियम के एक कोने पर टेंट लगाया गया था और इंडोर एरीना में मैट लगाने की औपचारिकता कर मुख्य पार्टी आयोजित की गई थी। दारू-बीयर की मस्ती मैट पर पसरी हुई नजर आ रही है। यक्ष प्रश्न ये है कि स्टेडियम में पार्टी के लिए बुकिंग किसने की ? क्या इसके लिए रकम ली गई ? हां तो ये रकम किसने ली ? ना तो ये निःशुल्क व्यवस्था कब से चालू है ? प्रश्न कई हैं, जिन्हें जवाब का इंतजार है।
मैं तो रविवार की सुबह से ही बाहर हूँ, मुझे नहीं पता कि पार्टी किसने की है। पता करता हूँ कि माजरा क्या है।
मधुकांत पाठक, महासचिव, झारखंड लॉन बॉल
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत