sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची/बोकारो
रविवार को बोकारो के सोहनलाल आर्या महाविद्यालय में प्रारम्भ हुई 17वीं झारखण्ड राज्य जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद व गुलमोहर अकादमी ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक बटोरे। महिला वर्ग में गोड्डा ने रामगढ़ को 25-05, 25-10 से, पूर्वी सिंहभूम ने बोकारो को 25-15, 25-14 से पराजित किया। वहीं पुरूष वर्ग के मुकाबलों में गुलमोहर अकादमी ने रामगढ को 25-17, 25-10 से बोकारो ने चतरा को 25-10, 25-11 से एवं धनबाद ने हजारीबाग को 25-22, 25-19 से पराजित किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ सीके ठाकुर एवं डॉ निर्मला शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के सजल कृष्ण बोस, राजेश कुमार सिंह, अनन्त चौधरी, अमरजीत कुमार, संजय ठाकुर, सुनील राय, सतीश सिंह, सुनील राय, सुनील सिंह, गोपाल राम, राकेश पाण्डेय, देवाशीष झा समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत