Sports Jharkhand
खेल विवि को लेकर संशय के बादल छंटे, बजट को राज्यपाल ने दी मंजूरी
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:45:15

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेल विवि की स्थापना के लिए बजट को राज्यपाल सह कुलाधिपति ने मंजूरी दे दी है। झारखंड सरकार और सीसीएल के बीच हुए एमओयू के अनुसार सत्र 2018-19 से खेल विश्वविद्यालय की शुरुआत होनी है। माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति के पास इस निमित्त खेल विश्वविद्यालय का जो बजट प्रस्ताव भेजा गया था, उसे राज्यपाल सह कुलाधिपति ने मान्यता दे दी है। बजट को मंजूरी मिल जाने के बाद खेल विश्वविद्यालय जल्द ही मूर्त रूप लेने लगेगा। सत्र 2018-19 से ही खेल विश्वविद्यालय कार्य करने लगेगा।


खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को धन्यवाद देते हुए कहा कि बजट प्रस्ताव को मान्यता मिलने के बाद जल्द ही खेल विश्वविद्यालय से जुड़े शेष कार्य पूरे किये जाएंगे, ताकि 2018-19 के सत्र से बच्चों की पढाई शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि 2011 से खेल विश्वविद्यालय का सपना झारखंड के खिलाड़ी और खेल प्रशासक देख रहे थे। जो अब वास्तविक रूप से मूर्त रूप लेने लगा है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के शुरू होने से खेल की विभिन्न विधाओं में रोजगार तलाशने वाले युवाओं को बाहर जाने की ज़रूरत नही पड़ेगी और झारखंड खेल के मानचित्र पर एक नई लकीर खींचेगा।