sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड ने 66वीं राष्ट्रीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के चौथे दिन रिदमिक योगा में रजत पदक जीता। झारखंड की ओर से JAP 1 के हवलदार मनोज थापा और बोकारो के अभिजीत मिश्रा की जोड़ी ने ये पदक झारखंड पुलिस की झोली में डाला। ये प्रतियोगिता में झारखंड का दूसरा पदक है। शुक्रवार को योगा को छोड़कर सभी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
फाइनल
हैंडबॉल (पुरुष)
झारखंड बनाम CRPF
बास्केटबॉल (पुरुष)
BSF बनाम पंजाब
बास्केटबॉल (महिला)
पंजाब बनाम केरल
चर्चा-ए-आम हैंडबॉल का स्वर्ण झारखंड, रजत CRPF, कांस्य CISF को !
खेल गांव से बाहर आ रही चर्चाओं पर विश्वास करें तो हैंडबॉल के फाइनल और कांस्य पदक मुकाबले से पहले ही परिणाम तय कर दिये हैं। मुकाबले शनिवार को खेले जाने हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार हैंडबॉल पुरुष वर्ग में झारखंड स्वर्ण जीतेगा जबकि CRPF रजत और CISF कांस्य पदक जीतेगा। sportsjharkhand.com ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं करता लेकिन चर्चाओं से रूबरू कराने का अपना फर्ज अदा कर रहा है। चर्चाओं में कितना दम है शनिवार को साफ हो जाएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत