Sports Jharkhand
फर्जी जंप रोप के पदाधिकारियों को भेजेंगे लीगल नोटिस : संतोष प्रसाद
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:12:25

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड में जंप रोप संघ पर कब्ज़े की लड़ाई अब सोशल साइट से बाहर आकर न्यायपालिका के चौखट पर जाने को तैयार दिख रही है। इंडियन जंप रोप फेडरेशन (IJRF) के कोषाध्यक्ष व झारखंड जंप रोप संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि 2008-9 से झारखंड में निबंधित संघ की मान्यता को समाप्त किए बगैर किसी अन्य संघ को मान्यता कैसे दे दी गई। जिसे मान्यता दी गई है उसमें कितने पदधिकारी हैं और उन्हें किस तारीख को मान्यता दी गई है ? संतोष ने कहा कि पैसे की लूट के लिए जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया (JRFI) अनैतिक काम कर रही थी इसलिए JRFI का विलय IJRF में किया गया है। संतोष प्रसाद ने 2009 से लेकर आजतक के कई दस्तावेजों का हवाला देते हुए कई अन्य आरोप भी लगाए।


झूठे और फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर समानांतर कमिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर न्यायपालिका का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

संतोष प्रसाद