Sports Jharkhand
खेल मंत्री ने दिव्यांग क्रिकेटरों को दी शुभकामनाएं
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:06:53

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन के लिए लखनऊ में आयोजित होनेवाली दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। झारखण्ड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। झारखण्ड से महावीर मोदी (चंदनकियारी), आलोक मोहन (जामताड़ा), सुमित ओझा (रामगढ़) बुधवार लखनऊ के लिए रवाना हुए। जबकि दो खिलाडी गोविन्द सिंह और नौशाद खान तकनिकी कारनों से लखनऊ नहीं जा सके। रवाना होने से पहले खेल मंत्री ने विभाग की ओर से खिलाड़ियों को किट देते हुए सभी खिलाडियों को खेल भावना से खेलने और झारखण्ड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। 

भारतीय दिव्यांग महासंघ द्वारा आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत रेड, भारत ग्रेन और भारत ब्लू टीम बनायी गयी है। इन तीन टीम के बीच 23 और 24 मार्च को मैच खेला जायेगा। इसी के आधार पर भारतीय निशक्त क्रिकेट टीम का चयन किया जायेगा जो ढाका में 23, 24, और 25 अप्रैल को होने वाले बांग्ला इनविटेशन कप में खेलेगी।