sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा-मांडर और शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता 1 सितंबर से 5 सितंबर तक खेली जाएगी। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़खुखरा मैदान में आयोजित होनेवाली इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता आयोजन समिति के खेल प्रभारी पूर्व मुखिया चेगड़े उरांव और मो. साकीब छोटू ने बताय कि रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है। इस वर्ष इंट्री फी तीन हजार पांच सौ रुपए निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म बुढ़ाखुखरा स्थित मिनहाज किराना दुकान, पति प्रज्ञा केंद्र (मो. संख्या 9661414429 व 8709743280) और रातू रोड, किशोरी यादव चौक, रांची स्थित यूनियन कार्यालय से (मो. संख्या 9934005566) प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पांच सितंबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
विदेशी खिलाड़ी होते हैं आकर्षण का केंद्र
प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली टीमें महत्वपूर्ण मैचों में नाईजीरियाई खिलाड़ियों को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाते हैं। अपने कौशल व विदेशी तमगे के कारण ये खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान आकर्षण का केंद्र होते हैं। ज्यादातर खिलाड़ी बंगाल के विभिन्न क्लब्ओं से खेलने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं। जिन मैचों में विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं उन मैचों में मैदान में पाँव रखने की जगह नहीं होती है।
विजेता टीम को 31 हजार रुपये व शिल्ड का पुरस्कार
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार नगद व शिल्ड और उपविजेता को 21 हजार नगद व शिल्ड का पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय, चतुर्थ स्थान पाने वाले टीम को भी नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच और मैच ऑफ द सिरीज, प्रतियोगिता की सबसे अनुशासित टीम सहित कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत