sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
इस घोर कलयुग में भी श्रीमद्भगवत्गीता का सार अक्षरशः कहीं लागू होता है तो वो है JSCA ! आश्चर्य में ना पड़ें यही सत्य है, पूर्ण सत्य ! धर्मयुद्ध में ना कोई अपना है ना पराया, गीता के इस मूलमंत्र को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कर्ताओं-धर्ताओं ने इस कदर आत्मसात कर लिया है कि 23 सितंबर को हुए संविधान संशोधन को निबंधन महानिरीक्षक के यहां निबंधित कराने के लिए जिसे अधिकृत किया गया है वो खुद किसी भी पद के लिए अगला चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गया। ये सख्श वर्तमान में सचिव की भूमिका निभा रहे हैं और उनका नाम है पिंटू दा (देवाशीष मुखर्जी). आश्चर्यजनक बात ये कि अगले सचिव के तौर पर खुद को प्रोजेक्ट करने के लिए उन्होंने मेहनत भी शुरू कर दी है और इस निमित्त लौहनगरी के दौरे अचानक बढ़ गए हैं। लेकिन आप इन दो प्रावधानों पर नजर डालेंगे तो साफ हो जाएगा कि खेल हो चुका है और JSCA के स्वयंभू हनुमान पिंटू दा चक्रव्यूह में फंस कर समय से पहले किनारे होनेवाले दर्जनों स्वयंभू हनुमानों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
JSCA के नए संशोधित संविधान के क्लाॅज 28 (iv) कहता है
For election tothe post of Hony. Secretary : Individual/Affiliated members of the Associationof at least Five (5) years standingand who has served the Committee of Management of JSCA at least one term shallbe eligible.
अर्थात वही सचिव बन सकता है जो 5 साल से जेएससीए का इंडिविजुअल या एफिलिएटेड सदस्य हो और उसने JSCA की मैनेजमेंट कमिटी में एक टर्म काम किया हो। और अब क्लाॅज 8 का पारा दो
Any office beareror member of the Committee of Management who has held any post for twoconsecutive terms in the association shall not be eligible to contest anyfurther election without completing a cooling off period of three years. Duringthe cooling off period the office bearer or member of the committee ofmanagement shall not be a member of any sub-committee whatsoever.
अर्थात JSCA मैनेजमेंट कमिटी का कोई भी पदाधिकारी या सदस्य जिसने लगातार दो टर्म किसी भी पद पर पूरे कर लिए हों वे कुलिंग आॅफ के तीन साल बाद ही किसी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। कुलिंग आॅफ के दौरान वो पदाधिकारी या सदस्य JSCA की किसी भी सब-कमिटी का सदस्य भी नहीं हो सकता है।
क्लाॅज 28(iv) और क्लाॅज 8 का पारा दो को एक साथ पढ़ने से साफ हो जाता है कि पिंटू दा अब कूलिंग आॅफ में चले जाएंगे। क्योंकि पिंटू दा 2013 की कमिटी में कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुने गए थे और 2016 के JSCA के मध्यावधि चुनाव में सहायक सचिव और बाद में प्रभारी सचिव के पद की शोभा बढ़ा रहे हैं। मतलब साफ है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पिंटू दा ने जो जिलेबी का घोरा-चासनी बनाई, गर्मागर्म जिलेबी चासनी से निकाल भी लिया लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में जिलेबी की मिठास किसी और के जिम्मे आएगी। वैसे जेएससीए के सूत्र बताते हैं पिंटू दा ने स्वामीभक्ति में भले ही जलेबी नहीं खाने का स्वांग रचा हो लेकिन चासनी में जमकर डुबकी लगाते हुए उन्हें देखा गया है।
अगर BCCI के तर्ज पर JSCA में पूर्णतः संविधान लागू होता है तो भी पिंटू दा चुनाव लड़ने के योग्य नहीं रहेंगे। BCCI का नया निबंधित संविधान का प्रावधान 6(4) पेज नंबर 28 कहता है
An office bearerwho has held any post for two consecutive terms either in a state associationor in the BCCI (or a combination of both) shall not be eligible to contest anyfurther election without completing a cooling off period of three years. …..
मतलब साफ है कि पिंटू दा के लिए यही शब्द बचे हैं : हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां गम था, हमारी किश्ती भी डूबी वहां जहां हमारा ही केवट मौजूद था ! JSCA में केवट की भूमिका में कौन है ये बताने की जरूरत है क्या ?
SGM में दिए गए नोटिस से परे किया गया संशोधन
23 सितंबर को JSCA के SGM में तय नोटिस से परे जाकर कई संशोधन किए गए। पहले दो प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। अब ना तो नाम और क्षेत्राधिकार का जिक्र है ना ही JSCA के आॅब्जेक्ट का। जबकि प्रस्ताव ये था कि आॅब्जेक्ट में कई नए प्रावधान जोड़ने का प्रस्ताव था। इसके अलावा भी कई संशोधन ऐसे किए गए जिनका प्रस्ताव नहीं था। JSCA के संविधान के अनुसार SGM में तय एजेंडे से बाहर किसी भी विषय पर फैसला नहीं लिया जा सकता। फिर भी ऐसा कर ही दिया गया। आप तो जानते ही हैं JSCA में वहीं होता है जो मंजूरे .... होता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत