Sports Jharkhand
वर्ल्ड फेंसिंग डे पर रांची में कार्यक्रमों का आयोजन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:41:10

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

झारखंड फेंसिंग (तलवारबाज़ी) एसोसिएशन ने रविवार को बिरसा स्टेडियम मोरहाबादी के फेंसिंग हॉल में वर्ल्ड फेंसिंग डे धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड फेंसिंग संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य और अन्य अधिकारियों ने मिलकर  केक काटा। कार्यक्रम के दौरान झारखंड टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष संजय मोहन ठाकुर, आतानु चटर्जी, सुशीला कुजूर, कर्मवीर, जुलियन बेक टोपनो, प्रेम उदय बेग सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित थे।