Sports Jharkhand
फुटबॉल : कार्तिक उराँव फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में देवकमल FC की जीत
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:33:43
हेहल OTC मैदान में मंगलवार को देवकमल FC ने गुमला FC को पेनल्टी शूट आउट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर कार्तिक उराँव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल के साथ बराबरी पर थीं। पेनल्टी में देवकमल ने 4-3 के अंतर से बाज़ी अपने पक्ष में की। माली गाड़ी मैन ऑफ द मैच चुने गए। इससे पहले पूर्व खेल मंत्री गीताश्री उराँव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अरुण उराँव, पंकज तिर्की, सौमित्र पटनायक समेत हेहल स्पोर्टिंग क्लब से जुड़े कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।


KFA कांके और HARA इरबा भी जीते

आज खेले गए अन्य 2 मुकाबलों में KFA कांके ने लातेहार FC को 5-0 से और HARA इरबा की टीम ने बनहोरा FC को 4-0 से हराया। कांके की ऒर से आसिफ ने 2 जबकि विस्वकर्मा टोप्पो, जीतू उराँव और रणजीत सिंह ने 1-1 गोल दागे। दुसरे मैच में इरबा की टीम ने सुभाष और अमित के 2-2 गोल की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया। सुभाष को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।