Sports Jharkhand
TFI में दो गुटों की लड़ाई का मामला IOA निपटारा कमीशन के हवाले
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:36:00
sportsjharkhand.com टीम

रांची

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) का विवाद अब भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के डिस्प्यूट कमीशन के पास पहुंच गया है। IOA अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने 5 अक्टूबर को डिस्प्यूट कमीशन के चेयरमैन वीरेंद्र नानावटी को एक पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच जल्द से जल्द करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। पता हो कि खिलाड़ियों के यौन शोषण और कमिसनखोरी के लिए कुख्यात शर्मा बंधुओं को लेकर TFI दो फाड़ हो चुका है। इसारी गणेश के नेतृत्व में एक गुट कुकर्मों के लिए कुख्यात शर्मा बंधुओं को निकालने पर आमादा है तो आर के आनंद के बेटे चेतन आनंद के नेतृत्व वाला दूसरा गुट आरोपी भाईयों को पदाधिकारी बना अज्ञात कारणों से पुरस्कृत करने में जुटा है।

लीगल नोटिस और कंप्लेन को बनाया आधार

IOA अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने डिस्प्यूट कमीशन के चेयरमैन वीरेंद्र नानावटी को जो पत्र लिखा है उसमें TFI के दो धड़ों को लेकर मिले कंप्लेन और 27 सितंबर को मिले एक लीगल नोटिस का हवाला देकर मामले के संदर्भ में अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

रंगा सियार फिर बदल सकता है रंग !

TFI की राजनीति में पिछले 8 महीने में पदाधिकारियों ने जितने रंग बदले हैं, उसे देख रंगा सियार भी पानी मांगने लगे। जैसे ही चेतन आनंद को गद्दी जाती दिखी, उसने शर्मा बंधुओं को किनारे लगाया। बाद में शर्मा बंधुओं के प्रेसर में अन्य लोगों को किनारे लगाया। इस बीच कुर्सी बची तो सिर्फ चेतन की। अब अगर फिर कुर्सी जाती दिखेगी तो रंग बदलने की अपनी कला का नमूना एक बार फिर प्रदर्शित कर सकते हैं आनंद।