Sports Jharkhand
SGFI तीरंदाज़ी में 3 स्वर्ण व 2 कांस्य के साथ झारखंड टॉप पर
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:17:36

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से शुरू हुई SGFI तीरंदाज़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान पक्का किया। U 17 बालिका इंडियन राउंड में रीना कुमारी, रजनी किरण हस्सा, निर्मला महतो और नसीमा पूर्ती ने स्वर्ण पदक जीता। इसी ग्रुप के बालक वर्ग में भी रामचन्द्र हेम्ब्रम, जगरनाथ गागराई, लुथरू हांसदा और त्रिवियम मुंडा ने स्वर्ण जीता। इसके अलावा बालक एकल में रामचंद्र हेम्ब्रम ने 30 मीटर में स्वर्ण और रीना कुमारी ने 30 और 50 मीटर में कांस्य पदक जीता।