Sports Jharkhand
मोहन लाल जी नोपानी U 17 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता : जेवीएम श्यामली व विकास विद्यालय की प्रभावशाली जीत 
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:24:25


विकास विद्यालय में खेली जा रही मोहन लाल जी नोपानी अंतर स्कूल U 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जेवीएम श्यामली व मेज़बान विकास विद्यालय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को 10 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। जेवीएम श्यामली के खिलाफ DAV आलोक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 66 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सर्वाधिक 19 रन अतिरिक्त के रूप में आए जबकि ऋषभ ने 18 रन का योगदान दिया। अन्य सभी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जेवीएम के नवजोत-हिमांशु ने 3-3 जबकि अयान ने 2 विकेट लिए। 67 रन का लक्ष्य जेवीएम ने 7.1 ओवर में ही बगैर विकेट खोये प्राप्त कर लिया। अनमोल के 42 और राज ने नाबाद रहते हुए 12 रन का योगदान किया। अनमोल ने 42 रन की पारी के दौरान 3 छक्के और पांच चौके लगाए। दूसरे सत्र के एक अन्य मैच में DAV हेहल ने फिरायालाल पब्लिक स्कूल को 20 रन से हराया। हेहल ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए। जवाब में निर्धारित 20 ओवर में फिरायालाल की टीम 130 रन ही बना सकी। फिरायालाल स्कूल की लगातार दूसरी हार है।

सुबह के सत्र के पहले मैच में सफायर इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन अतिरिक्त के रूप में आये। भूपेश ने 31 व हर्ष ने 22 रन बनाए। विकास विद्यालय के लिए शशांक ने तीन और श्रीकांत ने दो विकेट लिए। 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विकास विद्यालय ने 11 ओवर में ही बगैर विकेट खोए जीत दर्ज कर ली। रवि ने 65 व कर्णप्रीत ने 31 रनों का योगदान दिया। रवि ने नाबाद पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। सुबह के सत्र केे दूसरे मैच में विवेकानंद विद्या मंदिर के नहीं पहुंचने से सरला बिरला स्कूल को वॉकओवर दिया गया।