sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) चुनाव को लेकर रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर का पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर को लिखा पत्र लिखकर पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरतने का किया अनुरोध किया है। पत्र में मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर के रूप में नियुक्ति पर शिव बसंत जी को बधाई देते हुए आग्रह किया है कि वेबसाइट पर सदस्यों से जुड़ी जानकारी के साथ उनके पते, संपर्क नंबर, सदस्यता संख्या आदि की भी जानकारी डाली जाए जिससे कि किसी भी तरह की शंका ना रहे। मनोज सिंह ने ये भी आग्रह किया है कि जो भी दिशा निर्देश इलेक्टोरल अफसर के द्वारा जारी किए जाएं उसकी सूचना पूरे राज्य में प्रसारित होनेवाले समाचार पत्र में छपना सुनिश्चित की जाए और निबंधित कार्यालय कीनन स्टेडियम के सूचना पट पर भी उसका प्रकाशन अनिवार्य रूप से किया जाए। ऐसा होने से ही राज्य भर के सदस्यों को पूरी जानकारी मिल पाएगी। मनोज द्वारा इलेक्टोरल अफसर को लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि sportsjharkhand.com के पास उपलब्ध है।
JSCA के आजीवन सदस्यों की आवक बढ़ी
पिछले एक पखवाड़े के दौरान रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में आजीवन सदस्यों की आवक में अचानक तेज़ी दिखाई दे रही है। कई सदस्यों को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सदस्यों को समझाया जा रहा है कि चुनावी बरसात में दोनों ओर के मेंढक टर्रटरायेंगे लेकिन आप अपना बहुमूल्य वोट सत्ताधारी मेढकों को ही दीजिएगा।
पत्र के साथ स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम में छपी ख़बर का भी जिक्र
मनोज सिंह ने जो पत्र इलेक्टोरल अफसर को लिखा है उसमें स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम में छपी खबर का जिक्र करते हुई संदेह को दूर करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है। पत्र के साथ
COA को धता बता JSCA के इशारे पर डी के पांडेय ने JSCA में तलाशी \'जमीन\' !
शीर्षक से छपी ख़बर की छाया प्रति भी संलग्नक के रूप में संलग्न की गई है।
8 सितंबर को AGM/SGM सह चुनाव संभावित
HEC स्थित JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न खत्म होनेवाली बैठकों का दौर, पदाधिकारियों की बेचैनी व वर्तमान परिस्थितियां बता रही हैं कि AGM/SGM सह चुनाव 8 सितंबर को होंगे। क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त COA के दिशा निर्देश के अनुसार 14 सितंबर तक राज्य संघों की चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो जानी चाहिए। JSCA के संविधान के अनुसार 9 दिन के नोटिस पर AGM बुलाया जा सकता है। परंपरा रही है कि JSCA का AGM राष्ट्रीय छुट्टी या रविवार को ही आयोजित किया जाता रहा है। ऐसे में 14 से पहले 8 सितंबर को रविवार पड़ रहा है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत