sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में कमिशन मांगे जाने संबंधी ऑडियो टेप आने के बावजूद ताइक्वांडों फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TFI) के महासचिव प्रभात शर्मा पर कार्रवाई ना करने के कारणों पर से पर्दा हट गया है ! sportsjharkhand.com की टीम को मिले कई ऑडियो टेप TFI के अध्यक्ष चेतन आनंद की मजबूरियों को बयां कर रहे हैं। 26 जून 2016 को हुए TFI चुनाव से पहले चेतन आनंद को जम्मू-कश्मीर फिर हिमाचल और अंततः ओडिशा से बैक डेट में सदस्य बनाने की लॉबिंग प्रभात शर्मा ने ही की थी। (सुनें ऑडियो टेप). अगर चेतन आनंद राज्य के सदस्य नहीं होते तो चुनाव ही नहीं लड़ पाते। इसलिए प्रभात शर्मा ने लॉबिंग करने में प्रमुख भूमिका निभायी।
अब जिसने खेल की राजनीतिक पारी के लिए मोहरें बिछाने में मदद की हो उसपर कार्रवाई करें भी तो कैसे। नमक हलाली तो करनी ही पड़ेगी, पहले मज़बूरी में ही प्रभात के छोटे भाई संजय शर्मा को रेप के गंभीर लगने के बाद TFI से निलंबित किया जा चुका है। पता हो कि TFI अध्यक्ष चेतन आनंद मशहूर वकील और झारखण्ड ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष आर के आनंद के पुत्र हैं।
क्या दर्ज है ऑडियो टेप में ?
जो टेप हमारे हाथ आये हैं, उनमे प्रभात शर्मा जम्मू कश्मीर के अनुज महाजन, हिमाचल प्रदेश के महासचिव विनोद और ओडिशा के महासचिव संतोष मोहंती से बात करते सुनायी दे रहे हैं। अनुज महाजन ने अनुच्छेद 370 का झुनझुना पकड़कर निपटा दिया तो हिमाचल के विनोद ने खेल नीति का हवाला दे चेतन आनंद को बैक डेट से राज्य संघ का सदस्य बनाने से इनकार कर दिया। बाद में ओड़िशा तैयार हुआ। प्रभात शर्मा ये भी कहता हुआ सुनायी दे रहा है कि सदस्यों के नाम की सूचि बगैर डेट के ही हस्ताक्षर कर जल्द भेजें।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत