sportsjharkhand.com टीम रांची लोहरदगा
मंगलवार की रात सड़क हादसे में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व लोहरदगा जिला में कई खेल संघों के पदाधिकारी रशीद खान जी का निधन हो गया। दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। राशिद खान के निधन पर राज्य सभा सांसद व राशिद खान के साथ पिछले दो दशक से खेल के क्षेत्र में सहयोगी रहे धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत, शेखर बोस, जयकुमार सिन्हा, अनिल जायसवाल, सुरेश कुमार, शिवेंद्र दुबे समेत झारखंड के खेल प्रशासकों, प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों ने दुःख व्यक्त किया है।
5 दशक तक लोहरदगा में खेल व राशिद खान एक-दूसरे के पूरक रहे
पिछले 5 दशक के दौरान लोहरदगा में एथलेटिक्स, हॉकी व फुटबॉल समेत कई खेलों का चेहरा रहे राशिद खान अब खेल के मैदान में नहीं दिखेंगे। कई खेल उन्हीं के भरोसे लोहरदगा में फले-फूले। उनके जाने के बाद लोहरदगा के खेल जगत में आई इस वीरानी का प्रभाव आनेवाले कुछ दिनों तक दिखना लाजिमी है।
श्रधांजलि : खेल से जुड़ी पुरानी तस्वीरों का संरक्षक चला गया
राशिद खान जी से मेरी पहली मुलाकात मई 2003 में संत जॉन स्कूल रांची के परिसर में चक्रव्यूह (फादर बनफल द्वारा स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई एथलेटिक्स प्रतियोगिता) नामक खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई। बाद में 5 साल के लोहरदगा प्रवास के दौरान राशिद खान जी के साथ काम करने का मौका मिला। लोहरदगा के खेल इतिहास की तस्वीरों को सहेजकर रखने और सहजता से उपलब्ध कराने के कारण एक पत्रकार और खेल प्रेमी होने के नाते मैं राशिद खान जी का मुरीद रहा हूँ। ईद पर बिरयानी का निमंत्रण हो या लोहरदगा से लौटने के बाद भी प्रत्येक वर्ष आयोजित होनेवाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आमंत्रण सदैव मिलता रहा। इस ताकीद के साथ कि आपको आना ही है। जब भी मिले गर्म जोशी से मिले। राशिद खान जी ड्रेसिंग सेंस का भी मैं मुरीद रहा, मैंने उन्हें कभी भी कैजुअल्स में नहीं देखा, हमेशा टिप टॉप। अब यादें ही शेष हैं, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत