sportsjharkhand.com टीम रांची आरके आनंद पर क्या है आरोप
आरके आनंद राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (NGOC) के कार्यकारी अध्यक्ष थे, इस हैसियत से उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था और उन्होंने
नियमों से परे जाकर सरकारी गेस्ट हाउस की बजाय लक्ज़री होटल में ठहरने से लाखों रुपये का नुकसानसरकार को
टेडर कमिटी को बाई पास करते हुए खुद की टेंडर कमिटी बनाना और सिनेयुग को टेंडर एलॉट करना
बंधु तिर्की पर क्या है आरोप
बंधु तिर्की टेंडर आवंटन के समय राज्य के खेल मंत्री थे और समस्त टेंडरों की प्रशासनिक स्वीकृति उनके स्तर से दी गई थी
नियमों से परे जाकर L 1 की बजाय ऊंचे दरों पर टेंडर का निष्पादन
टेंडर के निष्पादन के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय समिति के निर्णयों से परे जाकर विज़क्राफ्ट को काम-एडवांस देना, इस फैसले से सरकार के लगभग 2 करोड़ रुपये डूब गए
नियमों से प्रतिकूल जाकर कई टेंडरों में किसी खास कंपनी को काम एलॉट करना
इन आरोपियों पर जल्द दायर होगी चार्जशीट
निविदा समिति के अन्य सदस्यों तत्कालीन वित विभाग के प्रतिनिधि सुविमल मुखोपाध्याय, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि प्रेम कुमार चौधरी, मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के प्रतिनिधि सुखदेव सुबोध गांधी और साई सैग सेंटर के तत्कालीन प्रशासक एचएल दास के खिलाफ ACB जल्द ही चार्जशीट दायर करेगी। कुछ आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है कुछ के खिलाफ अभी तक नहीं मिल पाई है।
पीसी मिश्रा, हाशमी व मधुकांत पर पहले ही दायर हो चुकी है चार्जशीट
आरके आनंद व बंधु तिर्की से पहले IFS अधिकारी व तत्कालीन खेल निदेशक पीसी मिश्रा व NGOC के तत्कालीन महासचिव-1 एस एम हाशमी के खिलाफ ACB ने 9 जनवरी 2015 को तथा मधुकांत पाठक के विरुद्ध 14 अप्रैल 2018 को न्यायालय में चार्जशीट दायर दायर कर चुकी है।
क्या है राष्ट्रीय खेल घोटाला मामला ?
प्रशासनिक व वित्तीय घपलों-घोटालों की बात सामने आने के बाद बीएन सिंह ने ACB में मामला दर्ज कराया था। 2007 के राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेवारी रांची को मिली थी। आठ-नौ बार तिथियों में बदलाव के बाद अंततः 12 से 26 फरवरी 2011 तक भव्य आयोजन हुआ। लेकिन 2008 से 2013-14 (आयोजन के बाद भी) तक विभिन्न टेंडरों में हेरा-फेरी, ज़रूरत से ज्यादा सामान की खरीद, एल 1 की बजाय दूसरों को ठेका देने, मनमर्जी नामांकन के आधार पर ठेका देने जैसी प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता के कारण राज्य सरकार को लगभग 28 करोड़ रुपये की क्षति हुई थी। इसी-घपले घोटाले की जांच ACB पिछले 9 वर्षों से कर रही है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है ?
पिछले छह माह से सार्वजनिक मंच पर राष्ट्रीय खेल घोटाले के शिकायतकर्ता व आरोपी एक-दूसरे से गलबहियां करते हुए नज़र आ रहे हैं। बदली हुई परिस्थितियों में इस रिश्ते को क्या नाम दिया जाए ?
इसे भी पढ़ें
27 फरवरी 2019 की खबर
राष्ट्रीय खेल घोटाला : आरके आनंद व निविदा समिति के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ निगरानी को मिले पुख्ता सबूत, चार्जशीट व अभियोजन चलाने के लिए मांगी अनुमति
http://sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1167
24 अगस्त 2019 की खबर
ACB को पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की व आरके आनंद के खिलाफ चार्जशीट दायर करने व अभियोजन चलाने की मिली अनुमतिhttp://sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1215
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत