sportsjharkhand.com टीम रांची पहली कड़ी में आपने पढ़ा था...
सलाहकार समिति बनेगी फिर PMU नामक सफेद हाथी की क्या जरूरत ? http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=742
रांची
खेल विभाग/निदेशालय में पहली जनवरी 2017 से अर्नेस्ट एंड यंग एलएलपी नामक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) कार्यरत है। प्रति माह विभाग की ओर से PMU के तौर पर कार्यरत अर्नेस्ट एंड यंग LLP को 13.5 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा रहा है। ग्यारह माह से ज्यादा का वक्त गुजर गया है लेकिन ऐसा कोई भी प्रोजेक्ट या भव्य आयोजन खेल विभाग में नहीं दिखता जिसका मैनेजमेंट संभालने का जिम्मा अर्नेस्ट एंड यंग LLP को दिया गया हो और वो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया हो। तो फिर ये PMU पिछले ग्यारह महीने से विभाग में कर क्या रही है ? sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार PMU के स्टाॅफ को विभाग द्वारा संचालित आवासीय केन्द्रों को सुधारने के काम में लगाया गया था, इसके लिए दौरे भी हुए लेकिन इन ग्यारह महीनों में आवासीय केन्द्रों में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन देखने को नहीं मिला। ज्यादातर सेंटर के प्रशिक्षक और खिलाड़ी खेल सामग्रियों की बाट ही जोह रहे हैं लेकिन अधिकारियों को खुश करने के लिए विशेष वित्तीय मैनेजमेंट के तहत आवासीय सेंटरों में बड़े-बड़े टीवी और कम्प्यूटर जरूर पहुंच गये। अब आप ही समझ जाएं कि ऐसे मैनेजमेंट से खेल और खिलाड़ियों को कितना फायदा होता है और बाबुओं को कितना ?
PMU के स्टाॅफ दामाद, विभाग के लोग चाकर !
PMU के स्टाॅफ के साथ निदेशालय के कर्ता-धर्ता दामाद की तरह व्यवहार करते हैं जबकि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ चाकर की तरह। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में असंतोष का भाव सीधे तौर पर देखा जा सकता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव विभाग के कामकाज पर भी साफ-साफ दिखता है। प्रशिक्षकों का मानदेय भले ही छह-आठ माह पर मिले लेकिन PMU के स्टाॅफ को हर माह तय समय पर वेतन/मानदेय मिल जाता है।
अनुबंध की शर्तों का पालन भी नहीं करती PMU
खेल विभाग/निदेशालय के साथ अर्नेस्ट एंड यंग LLP कंपनी ने जो अनुबंध किया है, वो उसकी शर्तों का भी पूरी तरह पालन नहीं कर रही है। शर्तों के अनुसार तकनीकी रूप से सक्षम PMU की पूरी टीम विभाग/निदेशालय में तैनात रहेगी लेकिन मात्र तीन-चार स्टाॅफ ही अपनी सेवाएं देते हैं। एक स्टाॅफ दिल्ली से आना-जाना करता है, लेकिन उसने पेमेंट क्लीयर कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को झूठी जानकारी दी है कि वो रांची में ही रहता है।
पेमेंट पर विभागीय अधिकारी ने की प्रतिकूल टिप्पणी
PMU की पेमेंट से जुड़ी फाइल पर विभाग में कार्यरत एक अधिकारी ने आपत्ति जताते हुए प्रतिकूल टिप्पणी कर डाली जिसके फलस्वरूप पिछले कुछ महीनों से पेमेंट करने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार विभाग के एक अधिकारी PMU के पेमेंट को लेकर बहुत ही साफ्ट कार्नर रखते हैं।
अर्नेस्ट एंड यंग LLP(लिमिटेड लाइब्लिटी पार्टनरशिप)
अर्नेस्ट एंड यंग अमेरिका की एक जानी मानी वित्तीय मैनेजमेंट कंपनी है लेकिन खेल विभाग/निदेशालय से जुड़ी टीम अपना नाम अर्नेस्ट एंड यंग LLP लिखती है। LLP यानि लिमिटेड लाइब्लिटी पार्टनरशिप। वित्तीय मामलों के एक्सपर्ट ही बता पाएंगे कि अर्नेस्ट एंड यंग एलएलपी कंपनी अमेरिकी कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग की अनुसंगी इकाई है या कुछ और।
अगली कड़ी में पढ़िए
PMU ने गूगल ज्ञान से कैसे किया वैचारिक बंटाधार ?
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत