Sports Jharkhand
JSCA मतलब J(जहाँ) S(स्कूल का) C(सर्टिफिकेट) A(अमान्य) !
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:51:58

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सरकार के नियमों के अनुसार 10वीं के सर्टिफिकेट में दर्ज जन्म तिथि ही मान्य होती है, लेकिन झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इस नियम को नहीं मानता। JSCA उसी दस्तावेज़ को सही मानता है जो खिलाड़ियों ने उसके पास जमा किये हैं। चतरा के ओवरएज खिलाड़ी अमित कुमार सिंह उर्फ सोनू के मामले में JSCA का व्यवहार तो यही प्रमाणित करता है।

sportsjharkhand.com को लातेहार में आब्जर्वर रहे संजीव गुप्ता ने बताया कि JSCA के दस्तावेज़ में वो लड़का सोनू कुमार सिंह हैं और उसकी जन्म तिथि 26/09/1998 दर्ज है। ख़बरों के आधार पर हम उसे खेलने से नहीं रोक सकते। एक अन्य पदाधिकारी से जब मैट्रिक का सर्टिफिकेट क्यों नहीं देखते ? संबंधी प्रश्न पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि JSCA के नियमों के अनुसार हम आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र देखते हैं। मैट्रिक का प्रमाण पत्र नहीं।

चतरा से निकले तो अमित, लातेहार पहुँच बन गए सोनू 

चतरा से जब 17 मार्च को जिला सीनियर टीम लातेहार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए निकली तो टीम के कप्तान अमित कुमार सिंह थे (देखें तस्वीर)। लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो कप्तान सोनू कुमार सिंह बन गए। शरीर तो वही रहा नाम बदल गया।

आधार नंबर एक, माँ-बाप एक, नाम दो कैसे ?

अमित@सोनू ने जो आधार कार्ड की कॉपी JSCA में जमा कराई है उसका नंबर है 4547 0167 4233. इसके अनुसार उसका नाम सोनू कुमार सिंह है और उसके पिता का नाम अशोक सिंह और माता का नाम इंदु देवी है। मर्खम कॉलेज में पार्ट वन में नामांकन के समय जो जानकारी अमित@सोनू ने दी है उसके अनुसार उसका नाम अमित कुमार सिंह पिता का नाम अशोक सिंह, माता का नाम इंदु देवी और आधार संख्या 4547 0167 4233 है। अब यह कैसे संभव है कि एक ही आधार नंबर पर दो नाम के व्यक्ति कैसे हो सकते हैं।