sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
JSCA में लोकतंत्र बहाली की मुहिम के समर्थन में हटिया विस्थापित परिवार समिति भी खुलकर सामने आ गयी है। विस्थापितों के आंदोलन के अगुआ लाल पंकज नाथ शाहदेव ने sportsjharkhand.com से कहा कि JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह और सेव स्पोर्ट्स के संयोजक सुनील सिंह द्वारा चलाई जा रही मुहीम का विस्थापित परिवार पूर्ण समर्थन करता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 से 20 मार्च तक रांची में होनेवाले टेस्ट मैच के बाद हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तय की जायेगी।
पंकज नाथ शाहदेव ने बताया कि JSCA ने विस्थापितों को हर कदम पर छलने का काम किया गया है। स्टेडियम निर्माण के वक़्त ही योग्य विस्थापितों को सुरक्षा, साफ़-सफाई, माली आदि पदों पर रखने का वायदा खुद अमिताभ चौधरी ने किया था। आवेदन तक जमा कराए गए लेकिन जब नौकरी देने की बारी आई तो JSCA ने HEC से जमीन खरीदने का दंभ भरते हुए विस्थापितों को उनका हक़ देने से इनकार कर दिया। सरकार ने भी HEC से जमीन खरीदा है लेकिन वो विस्थापितों को उनका हक दे रही है, तो JSCA को भी हक़ देना ही होगा। HEC में विस्थापितों की ज़मीन पर बने JSCA स्टेडियम, स्कूल और अन्य संस्थानों द्वारा की जा रही वादखिलाफी-मनमानी की पूरी जानकारी माननीय मुख्यमंत्री को भी दी जा चुकी है।
JSCA में लोकतंत्र बहाली की मुहीम के समर्थन में पूरा विस्थापित परिवार एकजूट है। विस्थापितों को उनका हक देना ही होगा, वरना लोकतान्त्रिक तरीके से हक़ लेना हमें आता है।
लाल पंकज नाथ शाहदेव, अध्यक्ष, हटिया विस्थापित परिवार समिति
प्रवीण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष JSCA
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत