sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, बैडमिंटन व कुश्ती की तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में गुरुवार से दो दिवसीय तकनीकी पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों की कार्यशाला शुभारंभ की गई। कार्यशाला का उद्घाटन ओलंपियन सिलवानुश डूंग डूंग, मनोहर टोपनो, रीना कुमारी, अवर सचिव वेद रत्न मोहन व राज्य खेल समन्वयक उमा शंकर जायसवाल ने किया। पूरे प्रदेश से आए लगभग 100 तकनीकी पदाधिकारी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर साई कोच बिनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, देवेन्द्र सिंह समेत विभागीय कोच एवं तकनीकी पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे ।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत