Sports Jharkhand
मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर शिव बसंत को लिखा एक और पत्र, संवादहीनता पर उठाए सवाल 
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:29:45

sportsjharkhand.com टीम

रांची

शनिवार के लेटर पर हुई कार्रवाई से उत्साहित मनोज कुमार सिंह ने रविवार को भी JSCA के इलेक्टोरल अफसर शिव बसंत को एक पत्र लिख संवादहीनता पर कई सवाल उठाए हैं। पत्र में निर्वाचन कार्यालय में ताला लटकने व इलेक्टोरल अफसर का कोई भी संपर्क सूत्र नहीं होने पर सवाल उठाते हुए आग्रह किया गया है कि कुछ विषयों पर उहापोह की स्थिति है। इसलिए सोमवार या जिस किसी भी दिन आपको सहूलियत हो मिलने का वक़्त दिया जाए। इसके अलावा मनोज कुमार ने इलेक्टोरल अफसर से ये भी आग्रह किया है कि वे अपना संपर्क नंबर, मेल आदि की विवरणी JSCA के वेबसाइट पर डालने के लिए JSCA मैनेजमेंट कमिटी को निर्देशित करें।



10 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

चुनाव व सदस्यों की सूची पर आपत्ति/सुधार के लिए 31 अगस्त तक के डेडलाइन को इलेक्टोरल अफसर के निर्देश के बाद 10 सितंबर तक कर दिया गया है। इसी का लाभ उठाते हुए मनोज सिंह ने रविवार को एक और लेटर लिखा है।