sportsjharkhand.com टीम रांची राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई - 12
राष्ट्रीय खेल आयोजन से पहले सरकारी फाइलों पर ऐसे-ऐसे खेल खेले गए जिनकी बानगी कहीं और देखने को नही मिलेगी। निशानेबाज़ी (शूटिंग)की खेल सामग्री के लिए भारतीय राइफल संघ (NRAI) को 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। आश्चर्य की बात ये कि NRAI ने भुगतान तो 1.35 करोड़ का लिया लेकिन NGOC को खेल सामग्री मात्र 89 लाख रुपये की दी। मतलब ये कि शेष 46 लाख रुपये की खेल सामग्री का भुगतान लेने के बावजूद NRAI ने सामान NGOC को नहीं दिए। पता हो कि टेंडर के जरिये सामग्री खरीदने का निर्णय हुआ था बाद में NRAI व NGOC के बीच हुए पत्राचार के बाद 1.35 करोड़ रुपये के सामान NRAI के जरिये खरीदने का फैसला लिया गया था।
ऐसे लाई गई थी निशानेबाजी की खेल सामग्री
NGOC ने रांची से 3 फरवरी 2011 को तीरंदाज़ी डे-बोर्डिंग सेंटर के कोच हरेंद्र सिंह को दिल्ली से निशानेबाज़ी की खेल सामग्री लाने के लिए अधिकृत किया। हरेंद्र अपने साथ प्रकाश राम को लेकर राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। साथ ही NGOC ने सड़क मार्ग से 1-4 का पुलिस बल भी भेजा। 5 फरवरी को तुगलकाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित NRAI HOUSE से 9 तरह की खेल सामग्री तीन ट्रक पर लोड की गई। हरेंद्र ने संबंधित दस्तावेज रांची से आए पुलिसकर्मियों को सौंपे और पुलिस की एस्कॉर्ट में सामान 6-7 की रात को रांची पहुंचा।
एक वरीय IPS के आर्म्स लाइसेंस साथ ले गई थी पुलिस
NGOC के पदाधिकारियों को ये आशंका थी कि सड़क मार्ग से आने-जाने में चेकिंग के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए NGOC से जुड़े एक वरीय IPS अधिकारी ने अपना आर्म्स लाइसेंस पुलिसकर्मियों को दिया था। वैसे रास्ते में कहीं भी इस आर्म्स लाइसेंस को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ी।
9 सालों में न NGOC ने मांगा पैसा, न NRAI ने दी सामग्री
मिली जानकारी के अनुसार NGOC इतना बड़ा दानवीर रहा कि 46 लाख रुपये की खेल सामग्री नहीं मिलने के बावजूद उसने NRAI को इस निमित्त एक बार भी पत्र नहीं लिखा। दूसरी ओर 2008 से 2010-11 तक लगातार पत्राचार करनेवाले NRAI ने भी इस मुद्दे पर गहरी चुप्पी साध ली। एक RTI के जवाब में NRAI ने बताया है कि 46 लाख रुपये की खेल सामग्री हमारे पास पड़ी हुई है लेकिन कोई लेनेवाला आज तक नहीं पहुंचा है।
जब NRAI के पास सामग्री थी तो उसने 5 फरवरी को क्यों नहीं दी ?
NRAI की बात सच मान भी ली जाए तो सवाल उठता है कि जब NGOC की टीम 5 फरवरी 2011 को सामान लाने दिल्ली पहुंची थी। तब ये 46 लाख रुपये की खेल सामग्री क्यों नहीं दी गई ? NRAI की क्या मंशा थी ? एक महत्वपूर्ण सवाल ये भी कि जो सामग्री आज तक NRAI के गोदाम में पड़ी है क्या उसकी जरूरत राष्ट्रीय खेलों के दौरान पड़ी थी ? अगर नहीं पड़ी तो इन सामग्रियों को किनके लिए खरीदा जा रहा था ? शूटिंग की खेल सामग्री की सूची राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोपी ललित भनोट की अध्यक्षता में बनी IOA की कमिटी ने NRAI के साथ मिलकर बनायी थी। क्या इस कमिटी ने जरूरत से ज्यादा खेल सामग्रियों की सूची NGOC को सौंपी थी ?
जारी रहेगी हमारी मुहिम
राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई
सिर्फ और सिर्फ sprtsjharkhand.com पर
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत