Sports Jharkhand
AKFI का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:14:30
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) के तत्वावधान में गुरुवार से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें देश भर से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ 22 बालिका खिलाड़ी शामिल हुई । नवनियुक्त प्रशिक्षक तेजनारायान माधव ने द्वारा खिलाड़ियों को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  बालिका खिलाड़ियों को रेडिंग करने के गुर सिखाए गए साथ ही तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। पता हो कि AKFI द्वारा खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था,इससे खिलाड़ियों में नए उत्साह का संचार हो रहा है एवं खेल के नई तकनीक की जानकारी मिल पा रही है।