sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
शुक्रवार को राजधानी के दर्जनभर स्कूलों के लगभग एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने होटवार स्थिति खेल गांव परिसर के मुख्य एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित मिशन 11 मिलियन फेस्टिवल के तहत रोचक फुटबाॅल इवेंट में भाग लिया। भारत में 6 से 28 अक्टूबर तक होनेवाले FIFA अंडर-17 फुटबाॅल विश्वकप से पहले स्कूली बच्चों के बीच फुटबाॅल को लोकप्रिय बनाने और विश्वकप प्रतियोगिता के महत्व से अवगत कराने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्कूली बच्चों ने छोटे-छोटे ग्रुप में बंटकर फुटबाॅल खेला। छात्र और छात्राओं के लिए स्टेडियम के बीचोबीच चार छोटे-छोटे मैदान बनाए गए थे। खेल आयोजन के बाद मिशन 11 मिलियन का हिस्सा बनने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बैच, टोपी और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिए गए। अंडर-17 विश्वकप के मस्कट खेलियो ने भी कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता के बाद बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी थी।
क्या है मिशन 11 मिलियन ?
6 से 28 अक्टूबर तक भारत में होनेवाले U-17 फुटबाॅॅल विश्वकप से पहले 11 मिलियन (1.1 करोड़) सरकारी व निजी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को इस प्रतियोगिता से जोड़ने की महत्वकांक्षी योजना का नाम है मिशन 11 मिलियन। मिशन 11 मिलियन स्कूली बच्चों को मनोरंजन के साथ फुटबाॅल से जोड़ने की एक संयुक्त कार्ययोजना है जो FIFA के सहयोग से भारत सरकार के युवा कार्य मंत्रालय और AIFF ने बनायी है। देश भर के 36 शहरों के लगभग 15000 स्कूलों तक सेमिनार, फुटबाॅल एंटरटेंमेंट, प्रतियोगिता और फुटबाॅल स्किल से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन इस दौरान होना है।
इन शहरों में हो रहा आयोजन
रांची समेत देश के लगभग 36 शहरों में मिशन 11 मिलियन के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जिनमें श्रीनगर, शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादुन, जयपुर, भोपाल, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोच्ची, चेन्नई, विशाखापत्तनम, रायपुर, भुवनेश्वर, कटक, रांची, लखनऊ, बनारस, पटना, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, शिलांग, अगरतल्ला, इंफाल, ईटानगर और आइजाॅल शामिल हैं।
मिशन 11 मिलियन का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां से जाकर स्कूल और घर के दोस्तों को जरूर बताउंगा।
आयुष एवं कार्तिकेय
छात्र, सरला बिरला स्कूल
रांची के स्कूली बच्चों का उत्साह देखकर हमारी टीम में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। फेस्टिवल पूरी तरह सफल रहा, सभी को बधाई।
चिराग सिंगल
स्टेट को-आर्डिनेटर, मिशन 11 मिलियन
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत