sportsjharkhand.com टीम रांची जमशेदपुर
जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित पहली वेटरन बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आगाज़ शनिवार को JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। 40 साल से ऊपर के पुरुष और 35 साल से ऊपर की महिला खिलाड़ियों से बनी 5 टीमों के बीच लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रत्येक टीम में 5 पुरुष व 1 महिला खिलाड़ी को नीलामी के जरिये चुना गया। पहले दिन खेले गए मुकाबले में JVSC FIGHTER ने ISWP RANGERS को 4-1, JUSCO JANBAZZ ने TINPLATE WARRIOR को 4-1, JCAPCPL JAGUAR ने TINPLATE WARRIOR को 3 -2, JUSCO JANBAZZ ने ISWP RANGES को 3-2, JUSCO JANBAZZ ने JCAPCPL JAGUAR को 5-0, JVSC FIGHTER ने TINPLATE WARRIOR को 4-1, JCAPCPL JAGUAR ने ISWP RANGER को 5-0, JUSCO JANBAZZ ने JVSC FIGHTER को 3-2, ISWP RANGER ने TINPLATE WARRIOR को 3-2 से हराया। पहले दिन की समाप्ति के बाद JUSCO JANBAZZ 10 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है जबकि JVSC FIGHTER 3 और JCAPCPL JAGUAR 2 पॉइंट के साथ बॉटम पर हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत