Sports Jharkhand
बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी अकादमी सिल्ली पुरस्कृत
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:44:07

sportsjharkhand.com टीम

रांची

तीरंदाज़ी के ज़रिये राष्ट्रीय बाल कल्याण के क्षेत्र में समाज के प्रति मूल्यवान योगदान के लिए सिल्ली की बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी अकादमी को आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में महिला एवम बाल विकास मंत्रालय की ओर से अकादमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने राष्ट्रपति के हाथों प्रशस्ति पत्र एवम तीन लाख रूपये का चेक पुरस्कार के रूप में ग्रहण किया। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अकादमी की अध्यक्ष के अलावा मुख्य प्रशिक्षक प्रकाश राम भी दिल्ली गए हुए थे। पता हो कि नेहा महतो पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो की पत्नी हैं।