sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
तस्वीर में दिख रही बच्ची झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के गृह जिले जमशेदपुर के पोटका की रहनेवाली है और नाम है ममता मेरी मुर्मू। बाल समागम में टाॅप पर आने के बाद झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जेएसएसपीएस) द्वारा दिसंबर माह में आयोजित खेल महाकुंभ ट्राॅयल में हिस्सा लिया। 20 दिसंबर 2009 को जन्मी मेरी ने मोटर एबिलिटी टेस्ट के दौरान छह स्पर्धाओं में 8 वर्ष आयुवर्ग के अनुसार 60 में 60 नंबर लाए लेकिन उसका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं दिखा। sportsjharkhand.com ने जब दस्तावेजों को खंगाला तो जेएसएसपीएस में चल रहे मेधा घोटाले की परतें बाहर आने लगी। ट्राॅयल में किए गए प्रदर्शन और जेएसएसपीएस द्वारा जारी परिणाम में जमीन आसमान का अंतर दिखाई दिया (देखें तस्वीर में दस्तावेज 1 और दस्तावेज 2)। ट्राॅयल के दौरान तय मापदंडों के हिसाब से मेरी को 60 में 60 नंबर मिले लेकिन जब लिस्ट आई तो उसके साथ ट्राॅयल देनेवाली अंजली कुमारी 51 नंबर लाने के बावजूद मेरिट लिस्ट में थी लेकिन उसका नाम कहीं भी नहीं था। जेएसएसपीएस का दावा है कि ट्राॅयल में लगभग 1 लाख 90 हजार बच्चे आए और सभी का डाटाबेस तैयार है लेकिन इस डाटाबेस में से मात्र 10 बच्चियों के डाटा में इतनी हेरा-फेरी से पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
जेएसएसपीएस में ऐसे हुआ मेधा घोटाला
खेल में उम्र को लेकर घपले-घोटाले की बात हमेशा सामने आती है लेकिन मार्किंग में 19-20 की ही संभावना होती है। लेकिन ये मामला कुछ अलग है। नीचे दिए गए चार्ट में आप देख सकते हैं कि ट्राॅयल के दिन ममता मेरी ने 6 गुना 10 मीटर रीले 16.40 सेकेंड में पूरी की लेकिन मेरिट लिस्ट में ये आंकड़ा 24.65 सेकेंड हो गया। 600 मीटर की दौड़ 2 मिनट 20.75 सेकेंड में पूरा किया लेकिन मेरिट लिस्ट में ये बढ़कर 5 मिनट 49 सेकेंड हो गया। दो जगह नुकसान कराने के बाद मेडिसिन बाॅल थ्रो में 4.05 मीटर को 5.05 मीटर कर मामला कंपनसेट करने की एक और गलती की गयी है। ये नहीं कि आंकड़ों के साथ बाजीगरी सिर्फ ममता के साथ ही हुई नीचे तुलनात्मक अध्ययन में आप देखेंगे कि ऐसा 51 नंबर लाकर मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाली अंजली कुमारी के साथ भी हुआ है। अंजली ने 600 मीटर की दौड़ ट्राॅयल के दिन 2 मिनट 33ः75 सेकेंड में पूरा किया जबकि मेरिट लिस्ट में ये 3 मिनट 33 सेकेंड कर दिया गया है।
ममता मेरी मुर्मू, पिता: बिदू मुर्मू, चेस्ट नंबर: ES100173, उम्र: 8 वर्ष
ट्राॅयल के दिन
4.15 सेकेंड (30 मीटर दौड़), 1.95 मीटर (स्टैंडिंग ब्राॅड जंप), 16.40 सेकेंड (6 गुना 10 मीटर शटल रन)़, 4.05 मीटर (मेडिसिन बाॅल थ्रो), 2ः20ः15 मिनट (600 मीटर दौड)़, 15 सेमी (फाॅरवर्ड बेंड एंड रीच)
मेरिट लिस्ट में
4.15 सेकेंड (30 मीटर दौड़), 1.95 मीटर (स्टैंडिंग ब्राॅड जंप), 24.65 सेकेंड (6 गुना 10 मीटर शटल रन)़, 5.05 मीटर (मेडिसिन बाॅल थ्रो), 5.49 मिनट (600 मीटर दौड)़, 15 सेमी (फाॅरवर्ड बेंड एंड रीच)
अंजली कुमारी, पिता: अमरूद चैधरी, चेस्ट नंबर: ES100178, उम्र: 8 वर्ष
ट्राॅयल के दिन
4.15 सेकेंड (30 मीटर दौड़), 1.60 मीटर (स्टैंडिंग ब्राॅड जंप), 16.45 सेकेंड (6 गुना 10 मीटर शटल रन)़, 2.45 मीटर (मेडिसिन बाॅल थ्रो), 2ः33ः75 मिनट (600 मीटर दौड)़, 9 सेमी (फाॅरवर्ड बेंड एंड रीच)
मेरिट लिस्ट में
4.15 सेकेंड (30 मीटर दौड़), 1.60 मीटर (स्टैंडिंग ब्राॅड जंप), 16.45 सेकेंड (6 गुना 10 मीटर शटल रन)़, 2.45 मीटर (मेडिसिन बाॅल थ्रो),
10 नंबर के लिए कट आॅफ मार्क्स : 8 वर्ष बालिका
4.6 सेकेंड (30 मीटर दौड़), 1.47 मीटर (स्टैंडिंग ब्राॅड जंप), 18.82 सेकेंड (6 गुना 10 मीटर शटल रन)़, 2.48 मीटर (मेडिसिन बाॅल थ्रो), 3 मिनट 59 सेकेंड (600 मीटर दौड)़, 11 सेंटीमीटर (फाॅरवर्ड बेंड एंड रीच)
जब 10 बच्चों की लिस्ट में ये तो 1.89 लाख का क्या होगा ?
जब 10 बच्चियों की लिस्ट में इतनी गलतियां हैं कि एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अधिकारियों कि गलती के कारण बाहर हो जाता है तो 1.89 लाख बच्चों का भविष्य कैसे हाथ में है ये समझा जा सकता है। पता हो कि जेएसएसपीएस ने ट्राॅयल का जिम्मा एक निजी कंपनी स्पोर्टीफाई को दिया था।
क्या होता है मेधा घोटाला ?
मेधा घोटाला पढ़े-लिखे लोगों द्वारा किया जानेवाला वो घोटाला है जिसमें योग्य अभ्यार्थियों/परीक्षार्थियों की बजाय अयोग्य अभ्यर्थियों/परीक्षार्थियों के चयन का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। ये घोटाला ज्यादातर मामलों में छोटे-मोटे लाभ की बदौलत जानबूझकर किसी कमजोर अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में जगह दिलाने के लिए किया जाता है। पहले इस तरह के घोटाले क्लरिकल मिस्टेक का नाम देकर छुपाए जाते रहे हैं लेकिन सूचनाधिकार कानून लागू होने के बाद घोटालेबाजों ने अपनी माॅडस-आॅपरेंडी बदल दी है। झारखंड में मेधा घोटाले की एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है और अलग राज्य निर्माण के बाद शायद ही कोई टेस्ट/परीक्षा हो जिसमें मेधा घोटाले के आरोप ना लगे हों।
आपने जो मामला हमारे संज्ञान मंे लाया है, हमें उसकी आशंका थी। आपके माध्यम से मैं वैसे सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि अगर किसी भी मेधावी बच्चे के साथ वास्तव में अन्याय हुआ है तो आप हमें अपना तर्कसंगत आवेदन 15 मार्च तक जरूर दें, हम दस्तावेजों के क्राॅस-वेरिफिकेशन के बाद अपनी गलती सुधारेंगे। हम क्लरिकल मिस्टेक या किसी एक व्यक्ति की गलती के परिणामस्वरूप एक मेधावी व योग्य खिलाड़ी नहीं खोना चाहते।
विक्रांत मल्हान, सचिव, एलएमसी, जेएसएसपीएस
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत