Sports Jharkhand
झारखंड की संगीता व सलीमा के गोल से जीता भारत
sportsjharkhand.com टीम रांची
09:38:46

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

बेल्जियम में खेली जा रही U 23   सिक्स नेशन हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को मेजबान बेल्जियम को 2-0 से पराजित  कर जीत की हैट्रिक पूरी की। मैच में दोनों गोल झारखंड की बेटियों संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने ही किया। मैच के 36वें मिनट में  संगीता कुमारी ने गोल किया वही मैच के 42वें मिनट में टीम की उपकप्तान सलीमा टेटे ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। टीम की कोच असुंता लकड़ा भी झारखंड से ही हैं।