Sports Jharkhand
अनुरूपा 100 मीटर बाधा दौड़ में जीता रजत पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:31:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

SAI SAG रांची की अनुरूपा ने चेन्नई में चल रही 57वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स मीट में मंगलवार को झारखंड को दूसरा रजत पदक 100 मीटर बाधा दौड़ (Hurdels) में दिलाया। अनुरूपा ने 13.98 सेकेंड समय के साथ रजत पदक पक्का किया। रेलवे की पूर्णिमा हेम्ब्रम ने 13.89 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सोमवार को प्रियंका ने भी लंबी कूद में रजत पदक जीता था। SAI और एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ने अनुरूपा को बधाई दी है।