Sports Jharkhand
खेल गांव में तीरंदाज़ी अकादमी और सेंटर फॉर एक्सीलेंस पर बात आगे बढ़ी
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:16:22

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेल गांव में तीरंदाज़ी अकादमी और सेंटर फॉर एक्सीलेंस की संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व ओलंपियन संजीव कुमार सिंह ने रविवार को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक हुई बातचीत के दौरान स्थान की उपलब्धता, स्टेडियम, खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध संसाधन, JSSPS के प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की संभावनाओं 
समेत अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। पता हो कि विभागीय मंत्री के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों के बुलावे पर संजीव कुमार सिंह दो दिनों से राँची में हैं। इस दौरान खेल सचिव राहुल शर्मा, सुशांत मुखर्जी समेत खेल विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

पूर्व खेलमंत्री सुदेश महतो से भी मिले संजीव

संजीव सिंह रविवार को पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो से भी मिले और चर्चा की। संजीव ने सुदेश महतो की बेटी को भी तीरंदाज़ी की बारीकियों से जुड़े कई टिप्स दिए। इस दौरान साई रांची के प्रभारी सुशील वर्मा, रीना कुमारी, प्रकाश राम समेत कई लोग मौजूद थे।