Sports Jharkhand
इलेक्टोरल अफसर ने भूल सुधारा, अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद होगी नाम वापसी की प्रक्रिया
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:10:00

sportsjharkhand.com टीम

रांची


पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सोमवार को इलेक्टोरल अफ़सर से मिलकर JSCA का चुनाव COA (BCCI) की एडवाइजरी और चुनावी प्रक्रिया के निर्देशों के आधार पर कराने की मांग की। इस संदर्भ में मनोज सिंह ने पत्र लिखकर नामांकन जांच से पहले नाम वापस लेने की प्रक्रिया को COA की एडवाइजरी और चुनावी प्रक्रिया के निर्देशों के प्रतिकूल बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। COA की एडवाइजरी और चुनावी प्रक्रिया के निर्देशों के आधार पर इलेक्टोरल अफसर शिव बसंत ने तत्काल ही JSCA सचिव देवाशीष चक्रवर्ती को बुलाकर इस संबंध में कॉरिजेंडम समाचार पत्रों के जरिये निकालने का आदेश दे दिया है। पता हो कि COA ने 16 अगस्त 2019 को सभी राज्य संघों को  चुनाव संबंधित निर्देश भेजे थे जबकि 28 अगस्त को सभी राज्यों के इलेक्टोरल अफसर को पत्र लिखकर चुनाव संबंधित एडवाइजरी जारी की थी। 



इलेक्टोरल कॉलेज की लिस्ट जारी नहीं होने पर जताई आपत्ति


JSCA के लाइफ मेम्बरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को इलेक्टोरल अफसर शिव बसंत से मिलकर आज तक इलेक्टोरल कॉलेज की लिस्ट जारी नहीं होने पर गहरी आपत्ति जताई। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने ये भी आग्रह किया कि समस्त चुनावी प्रक्रिया से JSCA चुनाव के मतदाताओं की सेवाएं न ली जाएं। इस संबंध में भी शिव बसंत ने JSCS सचिव को प्रतिनिधिमंडल के सामने ही निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में वर्तमान उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह तथा इस चुनाव के संभावित प्रत्याशी अजय मारू शामिल थे।