मेज़बान CCL ने WCL को पराजित कर जीता 10वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी T 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
हिमांशु के शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन (36 रन व 5 रन देकर 4 विकेट) की बदौलत मेज़बान CCL ने 10वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी T 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। BAU मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में CCL ने WCL को आसानी से 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए WCL की पूरी टीम 19.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। टीम के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक का आंकड़ा छू पाए। कृष्णा ने 19, भोला ने 16 व अजय ने 14 रन की पारी खेली। CCL की ओर से हिमांशु ने 5 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि रवि ने 2 रन देकर 2 विकेट, विक्की ने 10 रन देकर 2 विकेट और कप्तान प्रकाश ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।101 रन के विजयी लक्ष्य को 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। हिमांशु के अलावा प्रकाश ने नाबाद 12, कबिस ने 13 और श्रीचंद ने 14 रन बनाए। CCL को अतिरिक्त के रूप में 21 रन भी मिले। WCL के भोला ने 2 विकेट लिए।BAU के मैदान में खेली जा रही कोल इंडिया अंतर कंपनी T 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बंगाल से लेकर तेलंगाना तक की 10 टीमों ने भाग लिया।फाइनल की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि CCL के निदेशक कार्मिक आर एस महापात्र व विशिष्ट अतिथि टौरियन वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार व पूर्व खेल प्रशासक देवल सहाय ने टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : प्रकाश गहलौत, CCL
प्लेयर ऑफ द फाइनल : अमितेश, CCL
बेस्ट बैट्समेन ऑफ द टूर्नामेंट : कविश कुमार, CCL
बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट : प्रकाश गहलौत, CCL
बेस्ट फील्डर द टूर्नामेंट : संजर आलम, WCL
आयोजन में इन्होंने निभाई अग्रणी भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में CCL के प्रबंधक खेल आदिल हुसैन, मुन्ना प्रसाद, समरेंद्र, रवि प्रधान, अमृतांशु समेत CCL के कई अधिकारी-कर्मचारियों समेत BAU क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।